Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी: 3 की मौत; कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

Posted on July 31, 2026

Bhiwandi Building Collapse : महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार रात करीब 11:30 बजे बड़ा हादसा हो गया, जब एक चार मंजिला रिहायशी इमारत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया. इस इमारत में कुल 48 कमरे थे, जिनमें हर मंजिल पर 12 कमरे बने हुए थे. हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

एक घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों के मुताबिक अभी भी 7 से 8 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. पहले आई थीं दरारें, लोगों को बाहर निकाला गया स्थानीय लोगों के मुताबिक रात करीब 9 बजे इमारत से तेज आवाजें आने लगी थीं और दीवारों में दरारें दिखने लगी थीं.

इसके बाद लोगों ने तुरंत नगर निगम और प्रशासन को सूचना दी. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कई परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, लेकिन इसी दौरान इमारत की बी विंग अचानक ढह गई. बताया जा रहा है कि कुछ लोग बाहर निकल रहे थे, जबकि मरम्मत का काम कर रहे मजदूर अंदर ही रह गए.

मरम्मत के दौरान हुआ हादसा भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के सहायक आयुक्त अरविंद घोगरे ने बताया कि नगर निगम ने इस इमारत को पहले ही खतरनाक घोषित कर दिया था. इसके बावजूद यहां मरम्मत का काम चल रहा था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह मरम्मत बिना जरूरी अनुमति के कराई जा रही थी.

अधिकारियों का कहना है कि अधिकतर मृतकों के मरम्मत कार्य में लगे मजदूर होने की आशंका है. हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. NDRF और फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू जारी हादसे के बाद मौके पर एनडीआरएफ, ठाणे डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (TDRF), फायर ब्रिगेड, पुलिस और नगर निगम की टीमें पहुंच गईं.

रेस्क्यू ऑपरेशन में डॉग स्क्वॉड, चार फायर इंजन, दो एम्बुलेंस और भारी मशीनों की मदद ली जा रही है. प्रशासन का कहना है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को निकालने तक बचाव अभियान लगातार जारी रहेगा. ये भी पढ़ें : अभिजीत भट्टाचार्य का इंस्टा पोस्ट: 1947-1977 के शिक्षा मंत्रियों की सूची शेयर कर लिखा- ‘1947 से शुरू हुआ जिहाद’.

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme