Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

भारत-पाकिस्तान में हमलों की साजिश रच रहा था बंगाल का असाफुल मलिक, बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार, TTP से जुड़े तार

Posted on August 15, 2026

Terror Conspiracy: कर्नाटक पुलिस ने आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए पश्चिम बंगाल के 25 वर्षीय युवक असाफुल मलिक को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के साथ मिलकर भारत और पाकिस्तान की सेना के खिलाफ हमले करने की साजिश रचने का आरोप है.

केंद्रीय और स्थानीय खुफिया एजेंसियों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर बेंगलुरु पुलिस ने 11 अगस्त को बोम्मासंद्रा औद्योगिक क्षेत्र (Bommasandra Industrial Area) से आरोपी को हिरासत में लिया था. लंबी पूछताछ के बाद बेंगलुरु सिटी पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया.

सुरक्षा गार्ड की आड़ में रच रहा था साजिश पुलिस ने बताया है कि बेंगलुरु के जिगानी (एपीसी सर्किल) में रहकर सुरक्षा गार्ड (Security Guard) की नौकरी करने वाला असाफुल मलिक फेसबुक के जरिये अफगानिस्तान निवासी टीटीपी आतंकी इमरान अहिंदर के संपर्क में आया था. अफगानिस्तान जाने की थी तैयारी आरोपी ने TTP में आधिकारिक तौर पर शामिल होने, हथियार प्रशिक्षण लेने और अफगानिस्तान जाने के लिए पासपोर्ट बनवाया था.

वीजा के लिए आवेदन भी कर चुका था. हालांकि, किसी कारणवश वह अफगानिस्तान नहीं जा सका. ये भी पढ़ें: बंगाल में तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान मॉड्यूल तैयार कर रहा था हमीम मंडल, निशाने पर थे 6 मंत्री आम लोगों पर सेना के अत्याचार से था गुस्से में मलिक पाकिस्तान की सेना द्वारा वहां की मस्जिदों और आम नागरिकों पर कथित अत्याचार और इस्राइल-फिलीस्तीन संघर्ष में इस्राइल को दिये जा रहे समर्थन से गुस्से में था.

वह पाकिस्तान की सेना से बदला लेने के साथ-साथ भारत में भी आतंकी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था. मोबाइल से मिले ऑडियो-वीडियो सबूत पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है. इस फोन में संदिग्ध ऑडियो रिकॉर्डिंग, चैट और संदेश मिले हैं, जो उसकी आतंकी गतिविधियों और उसके टीटीपी में शामिल होने की मंशा की पुष्टि करते हैं.

ये भी पढ़ें: बंगाल में ISI और जैश-ए-मोहम्मद के राज खोलेगी अर्पिता सरकार! हमीम ने सौंपा था हनीट्रैप का जिम्मा BNS की धारा 113(3) के तहत मामला हेब्बागोडी पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 113(3) (आतंकवादी कृत्य की साजिश रचने, उकसाने, सहायता करने या प्रयास करने) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

नोवापाड़ा का रहने वाला है असाफुल मलिक असाफुल मलिक मूल रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के नोवापाड़ा का रहने वाला है. पुलिस अब उसके स्थानीय संपर्कों और वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है. ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी आतंकियों की हनीट्रैप अर्पिता सरकार का क्या है सच? जानें पिता ने क्या कहा.

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme