नीमच : –
भारत निर्वाचन आयोग की निदेशक श्रीमती शुभ्रा सक्सेना द्वारा मंगलवार की शाम को प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश श्री संजीव कुमार झा भी उपस्थित थे।
बैठक में प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत बीएलओ द्वारा की गई मतदाताओं की मेपिंग का पुन: सत्यापन कार्य करवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही बीएलओऔर बीएलए की संयुक्त बैठक सभी बीएलओ स्तर पर आयोजित कर, बैठक के कार्यवाही विवरण को अच्छे से तैयार कर, जिले व आयोग की वेबसाईड पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकरी म.प्र.श्री संजीव कुमार झा ने सभी मृत मतदाताओं के नामों का सत्यापन अच्छे से करवाने के निर्देश देते हुए कहा, कि किसी भी मृत मतदाता का नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल ना रहे।
एनआईसी कक्ष नीमच में बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, सभी एसडीएम एवं ईआरओ वी.सी. में मौजूद थे।
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…
ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…