भारत-कोरिया डिजिटल ब्रिज की घोषणा, पीएम मोदी और ली जे म्युंग ने अहम डील पर किया साइन

India South Korea Deal: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग से मुलाकात के बाद PM नरेंद्र मोदी ने कहा, आज, भारत और कोरिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार $27 बिलियन तक पहुंच गया है. आज हमने 2030 तक इसे बढ़ाकर $50 बिलियन करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं.

दोनों देशों के बीच वित्तीय प्रवाह को आसान बनाने के लिए, हमने ‘भारत-कोरिया वित्तीय फ़ोरम’ शुरू किया है. व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने के लिए, हमने एक औद्योगिक सहयोग समिति बनाई है. महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन में सहयोग बढ़ाने के लिए, हम आर्थिक सुरक्षा संवाद शुरू कर रहे हैं.

कोरियाई कंपनियों, खासकर SMEs के भारत में प्रवेश को आसान बनाने के लिए हम कोरियाई औद्योगिक टाउनशिप भी स्थापित करेंगे और अगले एक साल के भीतर, हम भारत-कोरिया व्यापार समझौते को भी अपग्रेड करेंगे. पीएम मोदी ने कहा- भारत-कोरिया डिजिटल ब्रिज शुरू कर रहे हैं दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग से मुलाकात के बाद, PM नरेंद्र मोदी ने कहा, हम अगले दशक की सफलता की कहानियों की नींव रख रहे हैं.

AI, सेमीकंडक्टर और सूचना टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने के लिए हम भारत-कोरिया डिजिटल ब्रिज शुरू कर रहे हैं. हम जहाज निर्माण, स्थिरता, स्टील और बंदरगाहों जैसे क्षेत्रों में MoU पर हस्ताक्षर कर रहे हैं. सांस्कृतिक और रचनात्मक उद्योगों में सहयोग के माध्यम से, हम फिल्म, एनिमेशन और गेमिंग के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे.

आज का व्यापार फोरम इन अवसरों को ठोस परिणामों में बदलने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा. #WATCH | Delhi: After meeting with South Korean President Lee Jae Myung, PM Narendra Modi says, "In this era of global tension, India and Korea together give the message of peace and stability.

We are very happy that today, Korea is joining the International Solar Alliance and… pic.twitter.com/MYS9HInmrp — ANI (@ANI) April 20, 2026 वैश्विक तनाव के बीच भारत-कोरिया शांति और स्थिरता का संदेश देजा है: पीएम मोदी PM नरेंद्र मोदी ने कहा, वैश्विक तनाव के इस दौर में, भारत और कोरिया मिलकर शांति और स्थिरता का संदेश देते हैं.

हमें इस बात की बहुत खुशी है कि आज, कोरिया इंटरनेशनल सोलर अलायंस और इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव में शामिल हो रहा है. हम अपने साझा प्रयासों के जरिए एक शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समावेशी इंडो-पैसिफिक की दिशा में योगदान देना जारी रखेंगे. हम इस बात पर भी सहमत हैं कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक संस्थाओं में सुधार जरूरी हैं.

रवींद्रनाथ टैगोर ने कोरिया को पूरब का दीपक कहा था : पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- लगभग सौ साल पहले, भारत के महान कवि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने कोरिया को पूरब का दीपक कहा था और आज, कोरिया विकसित भारत 2047 के हमारे संकल्प को साकार करने में एक अहम साझीदार है.

आइए, हम अपनी साझेदारी के ज़रिए न सिर्फ दोनों देशों के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रगति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें. K-pop और K-dramas भारत में लोकप्रिय : पीएम मोदी ली जे म्युंग के साथ एक संयुक्त प्रेस बयान में, PM मोदी ने कहा, आज, K-pop और K-dramas भारत में बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं.

इसी तरह, कोरिया में भी भारतीय सिनेमा और संस्कृति की पहचान बढ़ रही है. हमें खुशी है कि राष्ट्रपति ली भी भारतीय सिनेमा की सराहना करते हैं. इस सांस्कृतिक जुड़ाव को मज़बूत करने के लिए, हम 2028 में ‘भारत-दक्षिण कोरिया मैत्री उत्सव’ का आयोजन करेंगे..

mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

11 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

11 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

11 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

11 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

11 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

11 hours ago