Categories: नीमच

भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग: वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि करेंगे मार्गदर्शन, विधायक मारू ने लिया तैयारी का जायजा

**रामपुरा भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन क्षेत्र में उत्साह के साथ किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा एवं आगामी रणनीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारु ने आयोजन स्थल स्थानीय सरस्वती विद्यालय पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। विधायक मारु ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को समझने और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने में सहायता मिलती है। प्रशिक्षण वर्ग में रामपुरा मंडल स्तर के अनेक कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर वरिष्ठ नेताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।**

Share
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

11 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

11 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

11 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

11 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

11 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

11 hours ago