नीमच जिले के रामपुरा में चोरो के हौसले बुलंद है। क्या मंदिर और क्या मस्जिद इन चोरो को सिर्फ अपनी चोरी से मतलब है। इसकी बानगी आज शनिवार को रात्रि 8बजे बस स्टैंड स्थित बालाजी धाम मंदिर में देखने को मिली। जहां दर्शन करने आए एक दर्शनार्थी सोनू कुशवाह की बाइक पर चोर ने हाथ साफ कर दिया। हालांकि पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने पर की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
मामला रामपुरा में स्थित बालाजी धाम मंदिर का है। जहां कुशालपुरा निवासी सोनू पिता बालाराम कुशवाह बालाजी धाम मंदिर में दर्शन करने अपनी बाइक से आए थे। पीड़ित सोनू कुशवाह ने मंदिर के सामने वाले गेट के सामने अपनी बाइक Mp44 4816 hero cd diluax ब्लु रंग की
खड़ी कर मंदिर में दर्शन करने चले गये। दर्शन करके जब सोनू वापस लौटे तो उन्हे उनकी बाइक गायब मिली आस पास काफ़ी खोजबीन के उनको संदेह हुआ की
उनकी बाइक चोरी हो चुकी है फिलहाल पीड़ित सोनू कुशवाह ने चोरी की घटना की जानकारी रामपुरा थाने में देकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को गिरफ्तार कर अपनी बाइक वापस पाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बाइक चोर की गिरफ्तारी के लिए कार्यवाही शुरु कर दी है।
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…
ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…