Ad Ad
Ad Ad

बीजेपी नेता रुपेश पाण्डेय का बयान, कहा- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 24 Jul 2026, 10:56 PM
शेयर करें ➦
W f X
बीजेपी नेता रुपेश पाण्डेय का बयान, कहा- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

नई दिल्ली बिहार के बगहा से भाजपा युवा नेता और व्यवसायी रुपेश पाण्डेय ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन पर बयान देते हुए कहा कि “छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है. पाण्डेय ने कहा- मोदी सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

नीट पेपर लीक जैसे मामलों पर सरकार ने सख्त कानून बनाए हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है. लेकिन विपक्ष संसद में चर्चा करने के बजाय सड़क पर भ्रम फैला रहा है. उन्होंने प्रदर्शन में 118 पुलिसकर्मियों और कई छात्रों के घायल होने पर चिंता जताते हुए कहा, “लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन हिंसा और तोड़फोड़ से समस्या का समाधान नहीं होगा.

रुपेश पाण्डेय ने विपक्ष से अपील की कि “अगर छात्रों की सच्ची चिंता है तो संसद में आएं और सरकार के साथ मिलकर समाधान निकालें. सरकार जवाब देने के लिए तैयार है.” उन्होंने देश के छात्र-छात्राओं से कहा कि _”वे विपक्ष के बहकावे में न आएं. भाजपा सरकार आपके सपनों के साथ खड़ी है और माता विंध्यवासिनी के आशीर्वाद से हम मिलकर देश के युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाएंगे..

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X