बात कुछ हजम नही हुई…. पूर्व गृह मंत्रीजी का नामांकन फॉर्म कैसे निरस्त हुआ, कहीं आधे अधूरे मन से तो नही भरा था… या मजबूरी में भरा था… !

बात कुछ हजम नही हुई….
पूर्व गृह मंत्रीजी का नामांकन फॉर्म कैसे निरस्त हुआ, कहीं आधे अधूरे मन से तो नही भरा था… या मजबूरी में भरा था… !

(पवन शर्मा: 9407423966)

किसी जमाने मे मालवा के राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले पूर्व गृह मंत्री कैलाश चावला जी का निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए फॉर्म भरना और उसके बाद फॉर्म में त्रुटि होने की वजह से निरस्त हो जाना यह बात लोगों को हजम नही हो रही है। फॉर्म कैसे निरस्त हुआ, कहीं आधे अधूरे मन से तो नही भरा था… या मजबूरी में भरा था…
मंझे हुए राजनीति के उस्ताद का फॉर्म निरस्त होना कई सवाल खड़े कर रहा है। पूर्व में दर्जनों बार श्री चावला ने अधिकृत उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था पर एक बार भी निरस्त नही हुआ।

इस बार फॉर्म भरने वालों ने आखिर किस जल्द बाजी में फॉर्म भरा था। कहीं यह सोची समझी रणनीति तो नही थी, या सिर्फ दिखावे के उद्देश्य से ऐसा किया गया था। क्योंकि कोई अनाड़ी का फॉर्म निरस्त हो तो समझ मे आता है पर पुराने खिलाड़ी के फॉर्म निरस्त होना समझ से परे है।
मारू द्वारा लटकाई गई गाजर को लपकने के लालच में तीन तिलंगे भयानक जंगल मे भटक गए। लेकिन मारू तो मारू है, अच्छे अच्छे खिलंदड़ो को धूल चटाने का जबरदस्त अनुभव है। बस यही ये तीनो गच्चा कहा गए। गाजर का मुंह मे आने का इंतजार करते रहे। पर ये क्या….. गाजर तो काल्पनिक थी, अब मुह में आएगा क्या…. बाल? बेचारे तिलंगे सिर धुनते रह गए। अब करे तो करें क्या? तेरे कूँचे से बे-आबरू होकर निकले। ना माल मिला ना बोटी, चल उठा गठरी बांध लंगोटी। ये खेल हुआ!

लोगों की माने तो चावला जी अंत तक उम्मीद में थे कि पार्टी 26 तक शक्ति प्रदर्शन के बाद निर्णय बदल लेगी पर पार्टी ने मारू पर पूरा भरोसा जताया और टिकट नही बदला। शायद यही बड़ा कारण रहा कि फॉर्म में त्रुटि रखने से निरस्त हो गया!
वहीं दूसरी तरफ मारू ने 30 तारिक को बड़ा जनसैलाब लाकर सबके पेशानी पर पसीने ला दिए।
यहीं नही मनासा क्षेत्र के लोगों का बाहरी लोगों के बहिष्कार का मन बनता दिख रहा है।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

13 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

13 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

13 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

13 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

13 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

13 hours ago