बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी के पास से शालिग्राम पत्थर और लैपटॉप बरामद

Badrinath Temple Donation Theft : बद्रीनाथ मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस द्वारा गठित एसआईटी टीम ने आरोपी प्रमोद नौटियाल के पास से एक ‘शालिग्राम’ पत्थर और लैपटॉप बरामद किया है. एएनआई न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान उसपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है.

पुलिस ने बताया कि उससे अब तक कोई नकदी बरामद नहीं हुई है. उत्तराखंड पुलिस के अनुसार आरोपी प्रमोद को अभी पुलिस हिरासत में ही रखा जाएगा. जिससे चढ़ावा चोरी के लेन-देन और इससे जुड़े लिंक की जांच की जा सके. खर्चे में गड़बडी पाए जाने के बाद एक्शन केदारनाथ मंदिर में वीआईपी मेहमानों के ठहरने, खाने और दूसरे खर्चों में गड़बड़ी के मामले में उत्तराखंड सरकार ने सख्त कदम उठाया है.

सरकार ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के सीईओ को निर्देश दिया है कि जांच में जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका सामने आई है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. केदारनाथ मैनेजर सहित अधिकारियों पर उठे सवाल 25 जून को भेजे गए एक पत्र में कहा गया है कि जांच के दौरान पता चला कि बिना मंजूरी लिए मंदिर के फंड से एडवांस पैसे जारी किए गए थे.

इसे वित्तीय गड़बड़ी माना गया है. जांच रिपोर्ट में उस समय के केदारनाथ मैनेजर, मुख्य प्रभारी अधिकारी और तत्कालीन सीईओ की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं. बीकेटीएस अधिकारी की शिकायत पर एफआईआर उत्तराखंड सरकार ने बीकेटीसी के सीईओ को जांच रिपोर्ट में जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं, उनके खिलाफ नियमों के मुताबिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

जांच में पता चला कि बद्रीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की नकदी गिनते समय तय नियमों का पालन नहीं किया गया और कथित तौर पर पैसे गिनती वाली जगह से बाहर ले जाए गए. इसके बाद बीकेटीसी के प्रभारी मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान की शिकायत पर बद्रीनाथ थाने में एफआईआर दर्ज की गई.

उत्तराखंड हाईकोर्ट में 16 जुलाई को होगी सुनवाई मामले में सीसीटीवी कंट्रोल अधिकारी पंवार और गिनती के दौरान मौजूद हरेंद्र कोठारी समेत कई अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं. वहीं, आरोपी प्रमोद नौटियाल ने अपने निलंबन और अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को उत्तराखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

अदालत ने बीकेटीसी से जवाब मांगा है. रिपोर्ट के अनुसार मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को होनी है. ये भी पढ़ें : बद्रीनाथ दान चोरी मामला: वीआईपी खर्चों में हेरफेर, सरकार ने कार्रवाई का दिया निर्देश, 5 गवाहों के बयान दर्ज.

mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

11 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

11 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

11 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

11 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

11 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

11 hours ago