प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअल माध्यम से किसानों को किया संबोधित धार जिले में कृषक कल्याण वर्ष-2026 के अंतर्गत आयोजित हुआ बलराम कृषि महोत्सव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर और कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर अपनी आय में वृद्धि करें। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर एवं समृद्ध कृषि ही विकसित मध्यप्रदेश की मजबूत आधारशिला है।

उन्होंने किसानों को बलराम कृषि महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, कृषि में नवाचार को बढ़ावा देने और शासकीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कृषक कल्याण वर्ष-2026 के अंतर्गत धार जिले में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में व्यापक जनसंवाद किया गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों और विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श के उपरांत आगामी विधानसभा वर्षाकालीन सत्र में आवश्यक विधायी प्रक्रिया पूरी कर इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।

सभी नागरिकों के लिए समान कानून और समान अधिकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे। बलराम कृषि महोत्सव का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती, मूल्य संवर्धन, कृषि यंत्रीकरण और कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम में कृषि आधारित एवं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत उपस्थित किसानों एवं नागरिकों को नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश भी दिया गया। किसानों को प्राकृतिक खेती, कृषि उपज के मूल्य संवर्धन और प्रधानमंत्री कुसुम-बी योजना के अंतर्गत सोलर पंप स्थापित कर आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

महोत्सव में कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, प्राकृतिक खेती, बलराम तालाब, सूक्ष्म सिंचाई, जल संरक्षण, श्रीअन्न (मिलेट), पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, इफको, कृभको सहित विभिन्न कृषि सहयोगी संस्थाओं द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। किसानों ने इन प्रदर्शनों का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं एवं तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

बलराम कृषि महोत्सव में जिलेभर से लगभग दो हजार किसानों ने सहभागिता की। इसके अतिरिक्त किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), किसान संगठनों के प्रतिनिधियों, कृषि आदान विक्रेताओं तथा कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

महोत्सव किसानों के लिए कृषि नवाचार, वैज्ञानिक तकनीकों एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का प्रभावी मंच सिद्ध हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना और पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को जावद में शिविर आयोजित होगा

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत…

1 hour ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स एवं बंधक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

बाल श्रम एवं बंधक श्रम की रोकथाम तथा जिले में श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन…

1 hour ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

19 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

19 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

19 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

19 hours ago