प्रशासन गांव की ओर अभियान तहत नीमच जिले में 5 हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित

प्रशासन गांव की ओर अभियान तहत नीमच जिले में 5 हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित

नीमच:-

 

 

प्रशासन गांव की ओर अभियान तहत नीमच जिले में 5 हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित

नीमच जिले में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में सुशासन की दिशा में अभिनव पहल प्रशासन गांव की और अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में 22 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक ग्राम पंचायत कलस्‍टर मुख्यालयों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाकर, हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है। बुधवार को आयोजित शिविरों में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग, शिक्षा, राजस्‍व एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 5 हजार से अधिक हितग्राहियों को सेवाएं प्रदान कर लाभांवित किया गया है।

विशेष राजस्‍व शिविरों में2606आवेदन प्राप्‍त –471निराकृत

प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत बुधवार को जिले में आयोजित विशेष राजस्‍व शिविरों में कुल 2606 आवेदन प्राप्‍त हुए। इनमें से 471 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष 2135 आवेदन लंबित रखे जाकर, संबंधित तहसीलदार द्वारा उनका समय सीमा में निराकरण करने की कार्यवाही की जा रही है। अभियान के तहत नामांतरण के 579, बंटवारा के 250, सीमांकन के 51, कब्‍जा विवाद के 21, रास्‍ता विवाद के 72, खसरे नक्‍क्षे में बटांकन के 233, राजस्‍व पुलिस के मध्‍यस्‍थता संबंधी 18 आवेदन प्राप्‍त हुए है। राजस्‍व रिकार्ड मे आदेश अमल के 193, बी1 वाचन उपरांत रिकार्ड सुधार के 482 आवेदन, ग्राम आबादी के प्रस्‍ताव 37, फार्मर रजिस्‍ट्री के 214, आरओआर केवायसी के 347, नक्‍क्षे में त्रुटिसुधार के 130 आवेदन प्राप्‍त हुए है। इनमें से कुल 471 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया है।

377 समग्र ईकेवायसी अपडेट,362 आवास हितग्राहियों का सत्‍यापन

प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत बुधवार को जिले में आयोजित शिविरों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 11 स्‍थानों पर वृहद स्‍वच्‍छता अभियान चलाया गया। मनरेगा के 377 हितग्राहियों की ई-केवायसी अपडेट, प्रधानमंत्री आवास के 362 हितग्राहियों का चेकर सत्‍यापन, 102 आवास हितग्राहियों की समग्र सिंडिंग, 164 हितग्राहियों की समग्र आईडी समस्‍या का समाधान, पेंशन योजना के हितग्राहियों के 52 नये आवेदन प्राप्‍त कर, उनका सत्‍यापन, शौचालय निर्माण के नवीन 82 हितग्राहियों का चिंहाकन, संबल कर्मकार के 43 नये हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है। अमृत सरोवर, डगवेल, खेत तालाब , मां की बगिया के 22 कार्यो के मस्‍टर जारी कर मजदूरी की बुकिंग, 10 कार्यो की मटेरियल देयकों की बुकिंग की गई।

शिक्षा विभाग द्वारा संकुल स्‍तर पर आयोजित शिविरों में 655 विद्यार्थियों के नये जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन तैयार किए गए। समग्र आईडी से संबंधित 348 विद्यार्थियों की समस्‍याओं का समाधानएवं 11 छात्रों के नवीन ईकेवायसी की कार्यवाही की गई। शाला त्‍यागी 25 बच्‍चों को चिंहित कर, शाला में प्रवेश के लिए अभिभावकों से संपर्क किया गया है। साथ ही साईकिल योजना के 171 पात्र विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्‍त कर उनकी साईकिल तैयार कर वितरण की कार्यवाही की जा रही है।