Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित

Posted on July 27, 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार -2026 के लिए ऑनलाइन नामांकन कराने की अपील की है। भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित है। यह पुरस्कार साहस, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित छह श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रदान किया जाता है। पात्रता के अनुसार 31 जुलाई 2026 तक बच्चे की आयु 18 वर्ष से कम होना आवश्यक है तथा संबंधित क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि होना चाहिए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले के संबंधित विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों एवं बाल देखरेख संस्थाओं से ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान कर अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। सभी नामांकन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन किए जाएंगे तथा अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन दर्ज कराना अनिवार्य होगा। इच्छुक एवं पात्र बच्चे अथवा उनके अभिभावक निर्धारित समय-सीमा के भीतर पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने बताया है, कि पात्र बच्चों के नामांकन के साथ-साथ की गई कार्रवाई की जानकारी भी समय-सीमा में संचालनालय को भेजी जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme