Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार के लिए फसल बीमा रथ को दिखाई गई हरी झंडी

Posted on August 4, 2026

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले में प्रचार-प्रसार रथ को मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री पराग जैन एवं उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, जिला नीमच द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उप संचालक ने बताया कि योजना के अंतर्गत ऋणी एवं गैर-ऋणी दोनों प्रकार के किसान अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा करा सकते हैं। ऋणी किसानों की फसलों का बीमा संबंधित बैंक शाखाओं के माध्यम से किया जाएगा, जहां उनके किसान क्रेडिट कार्ड खाते संचालित हैं। वहीं गैर-ऋणी किसान निकटतम बैंक शाखा, पैक्स, प्राथमिक कृषि साख समिति, कॉमन सर्विस सेंटर अथवा पीएमएफबीवाई पोर्टल एवं मोबाइल एप के माध्यम से फसल बीमा करा सकते हैं। खरीफ वर्ष 2026 के लिए धान (सिंचित एवं असिंचित), सोयाबीन, अरहर, मक्का, तिल एवं उड़द अधिसूचित फसलें हैं। इन फसलों के बीमा की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। किसानों से अपील की गई है कि वे समय-सीमा के भीतर योजना का लाभ लें तथा अधिक जानकारी के लिए निकटतम बैंक, सीएससी केंद्र अथवा कृषि कार्यालय से संपर्क करें।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme