Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

पेड़ से बांधकर लगाई आग, 54 दिन लड़ी जिंदगी की जंग, पंजाब इंफ्लुएंसर की मौत

Posted on August 29, 2026

पंजाबी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मंजीत कौर की 54 दिन तक जिंदगी और मौत से जंग के बाद मौत हो गई. आरोप है कि 3 जुलाई की रात उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-34 से अगवा कर पंजाब के मोरिंडा ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट के बाद एक पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई. गंभीर रूप से झुलसी मंजीत का PGIMER चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था, जहां 26 अगस्त को उन्होंने दम तोड़ दिया.

54 दिन तक अस्पताल में जिंदगी की जंग मंजीत को पहले मोरिंडा के अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर उन्हें मोहाली और फिर PGIMER रेफर किया गया. रिपोर्टों के मुताबिक, वह कई हफ्तों तक बेहोश रहीं और 5 अगस्त को कुछ समय के लिए होश में आई थीं. परिवार का दावा है कि इस दौरान उन्होंने घटना के बारे में जानकारी दी थी.

ये भी पढ़ें: रील बनाइए और जीतिए 3 लाख का इनाम, इतने इंफ्लुएंसर्स ने किया आवेदन, बिहार सरकार ने दिया खास मौका मंजीत की मौत के बाद मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है. वहीं, उनकी मां की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया है. पुलिस ने दो संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है और सेक्टर-34 से मोरिंडा तक CCTV फुटेज खंगाली जा रही है.

मौत के बाद क्यों उठ रहे पुलिस पर सवाल? मामले में सबसे बड़ा सवाल पुलिस कार्रवाई को लेकर खड़े हो रहे हैं. परिवार का आरोप है कि मंजीत के होश में आने के बाद उनका बयान दर्ज नहीं किया गया. इसी वजह से अब यह सवाल उठ रहा है कि अगर उस समय उनका बयान दर्ज हो जाता तो जांच को क्या अहम सुराग मिल सकते थे.

ये भी पढ़ें: Salman Khan Raksha Bandhan Video: अर्पिता ने बांधी सलमान को राखी, वायरल वीडियो में बैकग्राउंड देख इंटरनेट पर छिड़ी बहस मंजीत कौर सोशल मीडिया पर भी सक्रिय थीं और उनके इंस्टाग्राम पर करीब 1.46 लाख फॉलोअर्स थे. उनकी मौत के बाद यह मामला सिर्फ एक सनसनीखेज अपराध की जांच नहीं रह गया है, बल्कि पुलिस कार्रवाई और पीड़िता का बयान समय पर दर्ज किए जाने को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है..

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme