Categories: नीमच

पत्रकारों की एकजुटता रंग लाई, पत्रकार भवन की मांग पर नगर परिषद ने दिया सकारात्मक आश्वासन

रामपुरा। पत्रकारों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की दिशा में बढ़ती दिखाई दे रही है। सोमवार को रामपुरा प्रेस क्लब के नेतृत्व में नगर के पत्रकारों ने पत्रकार भवन की मांग को लेकर एकजुटता का परिचय दिया। बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर परिसर से शुरू हुई वाहन रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई नगर परिषद कार्यालय पहुंची, जहां पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापत को मांग-पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करने वाले पत्रकारों के लिए आज तक नगर में कोई स्थायी भवन उपलब्ध नहीं है। बैठक, प्रेस वार्ता, जनहित के मुद्दों पर चर्चा तथा सामाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए पत्रकार भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। इसी मांग को लेकर पत्रकारों ने नगर परिषद से भवन में एक कक्ष आवंटित करने का आग्रह किया।

मांग-पत्र पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापत एवं नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार ने पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांग पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी तथा पत्रकार भवन के लिए एक कक्ष का आवंटन जल्द कराने का प्रयास किया जाएगा।

नगर परिषद की ओर से मिले इस आश्वासन का पत्रकारों ने स्वागत करते हुए दोनों जनप्रतिनिधियों का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया और आभार व्यक्त किया। पत्रकारों ने विश्वास जताया कि वर्षों से चली आ रही यह मांग अब जल्द ही मूर्त रूप लेगी।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष कैलाश फरक्या, रियाज मंसूरी, रूपेश, सारु, डॉ. अजय सिंह सिसोदिया, अजय दानगढ़, हरीश कोठारी, मुकेश राठौर, महेंद्र जैन, प्रवीण चौधरी, पदम भारद्वाज, कमलेश मालवीय, शंकर भाटी, वी.के. बंटी राठौर, पंकज प्रजापति, अक्षय भट्ट, रमेश, रायकुंवर, महावीर चौधरी, अजीमुल्ला खान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को जावद में शिविर आयोजित होगा

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत…

59 minutes ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स एवं बंधक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

बाल श्रम एवं बंधक श्रम की रोकथाम तथा जिले में श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन…

1 hour ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

19 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

19 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

19 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

19 hours ago