Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा

Posted on August 10, 2026

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कलेक्टर सभागार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में लापरवाही, अनावश्यक विलंब एवं उदासीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने प्लानर सॉफ्टवेयर पर लंबित ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चिन्हित कार्यों को सिपरी पोर्टल पर जियोटैग कराकर अनुमोदित कराने तथा सभी ग्राम पंचायतों में श्रमिक नियोजन सुनिश्चित करने को कहा। सक्रिय श्रमिकों की लंबित ई-केवाईसी भी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ‘एक बगिया मां के नाम’ परियोजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पौधारोपण, पोल एवं फेंसिंग कार्यों की वास्तविक स्थिति प्रस्तुत करने तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं गंगोत्री हरित परियोजना अंतर्गत ग्राम पंचायत लासूर में वृक्षारोपण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका गतिविधियों के विस्तार पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने नए हितग्राहियों का सर्वे एवं मोबाइल वेरिफिकेशन एक माह में पूर्ण कराने तथा सीसीएल , पीएमएफएमई एवं पीएम मुद्रा योजना में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पशुपालन आधारित ऋण प्रकरणों को प्राथमिकता से स्वीकृत कराने को कहा। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने तथा जिले में एक हजार से अधिक नए स्व-सहायता समूह गठित करने के निर्देश जिला परियोजना प्रबंधक को दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आगामी माह में जिले को प्रदेश में द्वितीय स्थान तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने जनपद पंचायत जावद, मनासा एवं नीमच को लक्ष्य के अनुरूप आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वर्ष 2021-22 के लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा वर्ष 2025-26 के लंबित स्वीकृत आवासों की आवश्यक प्रक्रिया तत्काल पूरी करने को कहा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन, स्वच्छता कर संग्रहण, नियमित कचरा संग्रहण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी प्रतिबंध की स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने इन व्यवस्थाओं को अन्य पंचायतों एवं ग्रामों में भी प्रभावी रूप से लागू करने तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। वाटरशेड योजना के लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पाल निर्माण एवं पिचिंग कार्यों में तेजी लाने और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं की नियमित समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश कलेक्टर ने आगामी स्वतंत्रता दिवस को दृष्टिगत रखते हुए तीनों जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को साइकिल-बाइक रैली, तिरंगा यात्रा, रन फॉर यूनिटी सहित देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत,तीनों जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, ब्लॉक समन्वयक, परियोजना अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme