Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

नेपाल में अभी भी पश्चिम बंगाल के 37 लोग लापता, अब तक केवल दो से हुआ संपर्क

Posted on August 29, 2026

कोलकाता से मनोज राय की रिपोर्ट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि नेपाल में अचानक आयी बाढ़ के बाद लापता हुए राज्य के 39 लोगों में से दो का पता चल गया है और वे सुरक्षित हैं, जबकि बाकी लोगों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं. शुभेंदु ने लापता लोगों के परिजनों से डिजिटल माध्यम से बातचीत की और बताया कि एक ही परिवार के दो सदस्यों से उनके रिश्तेदारों और राज्य सरकार ने संपर्क कर लिया है.

एक टीम नेपाल भेजने की तैयारी मुख्यमंत्री ने बताया कि दोनों फिलहाल नेपाल में बीरगंज के पास हैं और उन्हें वापस लाने के इंतजाम किये जा रहे हैं. उन्होंने परेशान परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके लापता परिजनों का पता लगाने की हरसंभव कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लापता लोगों का पता लगाने में वहां के अधिकारियों की मदद के लिए एक टीम नेपाल भेजने की केंद्र से मंजूरी मांगी है.

37 लोगों से नहीं कर पाये संपर्क उन्होंने कहा- कुल 39 लोग लापता थे. उनमें से एक परिवार के दो लोगों से उनके परिजनों और राज्य सरकार ने संपर्क कर लिया है. बाकी 37 लोगों से हम संपर्क नहीं कर पाये हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि नेपाल में भारतीय उच्चायोग की ओर से दी गयी लापता लोगों की सूची से पुष्टि हुई है कि बंगाल के 32 पर्यटक अब भी लापता हैं, जो एक पर्यटन कंपनी के जरिये हिमालयी देश की यात्रा पर गये थे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें कैलाश मानसरोवर मार्ग से हुए गायब लापता लोगों में से कुछ तीर्थयात्रा के लिए नेपाल गये थे, जबकि कुछ पर्यटक के रूप में वहां गये थे. इनमें से कई कैलाश मानसरोवर मार्ग पर भी यात्रा कर रहे थे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस संभावना पर भी विचार कर रही है कि लापता लोगों के परिजन उनकी तलाश के लिए नेपाल या तिब्बत जा सकें. Also Read: बच्चों के लिए कब्रगाह बना बंगाल का यह अस्पताल, अगस्त में ही 83 बच्चों की मौत, कारण जानने मालदा आयेगी विशेषज्ञ टीम.

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme