MALWA FIRST

नीमच में 21 मई को युवा संगम कार्यक्रम

✍️ mawafirstnews@gmail.com | 📅 May 19, 2026

जिला रोजगार कार्यालय, नीमच द्वारा 21 मई 2026 गुरूवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक शासकीय आई.टी.आई. नीमच में युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। युवा संगम में जिले की स्‍थानीय एवं जिले के बाहर की प्रतिष्ठित कंपनियॉं सहभागिता करेगी, जो विभिन्‍न पदों हेतु योग्‍य युवाओं का चयन करेंगी। जिला रोजगार अधिकारी श्री दिनेश परमार ने जिले के युवाओ से इस कार्यक्रम का लाभ उठाने का आगृह किया है।