नगर के सरस्वती शिशु मंदिर का निकला विशाल पथ संचलन

 

*सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उ. मा. वि. रामपुरा*
नगर के सरस्वती शिशु मंदिर का निकला विशाल पथ संचलन

रामपुरा – रामपुरा नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया बहिनो द्वारा विद्या भारती की योजनानुसार नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर विशाल पथ संचलन निकाला गया ! एवं नेताजी का जन्मोत्सव मनाया गया ! पथ संचलन विद्यालय से प्रारम्भ होकर बड़ा बाजार , शिवाजी चौराहा , तंबाकू गली , आडाबाजार , छोटा बाजार, जगदीश मंदिर , भोई मोहल्ला, धान मंडी, जगदीश मंदिर, छोटा बाजार सिंघाड़ा गली, बड़ा बाजार होता हुआ पुनः विद्यालय पहुँचा ! इस पथ संचलन में विद्यालय समिति सदस्यों एवं अभिभावकों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया !संचलन में विद्यालय समिति के *पदाधिकारी गण उपाध्यक्ष महोदय श्री कैलाश जी फरक्या सचिव महोदय श्री विजय जी शर्मा, सहसचिव महोदय श्री प्रहलाद जी फरक्या, समिति सदस्या , श्रीमति मंजू सिसोदिया दीदी ,प्राचार्य श्री गोविंद सिंह जी झाला , एवं आचार्य परिवार एवं पुलिस विभाग की टीम उपस्थित रही* 🙏🙏🙏
उक्त जानकारी विद्यालय के *प्रचार प्रसार प्रमुख अनिल वर्मा द्वारा दी गई*

Related Articles

Back to top button