नीमच अभिभाषक संघ के चुनाव सम्पन्न, अधिवक्ता मनीष जोशी फिर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

नीमच अभिभाषक संघ के चुनाव सम्पन्न, अधिवक्ता मनीष जोशी फिर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
नीमच । जिला अभिभाषक संघ के चुनाव गुरूवार को संपन्न हुए। सुबह 10.30 बजे से जिला न्यायालय के बार रूम में निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। चुनाव के माध्यम से आगामी 2 वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। चुनाव को लेकर वकीलों में जबरदस्त उत्साह था। मतदान की प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूरी हुई। कुल 359 मतदाताओं के नाम निर्वाचन सूची में सम्मिलित थे। तीन पोलिंग बूथ बनाए गए थे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और ग्रंथपाल कुद 5 पदों पर तेरह उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। सहसचिव पद पर मनोज प्रजापति पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे।
अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट मनीष जोशी और सुनील जोशी के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। वोटों की गिनती के बाद एडवोकेट मनीष जोशी के सिर एक बार फिर जीत दर्ज की। वही सचिव पद के लिए एडवोकेट अमित शर्मा, देवेंद्र केथवास और सुरेश सियोटा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। मतदान की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक चली। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे से वोटो की गिनती प्रारंभ की गई थी। मतगणना के बाद आज ही परिणाम घोषित कर दिए गए।
अध्यक्ष पद पर एडवोकेट मनीष जोशी 103 वोटों से जीते
तो वहीं उपाध्यक्ष शांतिलाल जैन 155 वोटों से जीत दर्ज की, सचिव पद के लिए देवेंद्र केथवास 12 वोटों से जीत दर्ज की है तो वहीं कोषाध्यक्ष विश्वास चंदेल ने 69 वोटों से जीत दर्ज की वहीं, सह सचिव मनोज कुमार प्रजापति निर्विरोध चुने गए ।
मनीष जोशी 219
सुनील जोशी 116
उपाध्यक्ष
नौशाद खान 88
शांतिलाल जैन 243
सचिव
अमित कुमार शर्मा 109
देवेंद्र केथवास 122
सुरेश कुमार सियोटा 104
कोषाध्यक्ष
विश्वास चंदेल 201
संदीप लोढ़ा 134
सह सचिव निर्विरोध हुए मनोज कुमार प्रजापति
ग्रंथपाल
गणपत लाल शर्मा 128
एम शरीफ मंसूरी 98
श्रीमती अर्चना जायसवाल 108