Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

नालियों में डाला गया लिक्विड कीटनाशक बना मुसीबत, बे स्वाद व दुर्गंधयुक्त हुआ कुएं का पानी; क्षेत्रवासियों में आक्रोश

Posted on August 4, 2026

रामपुरा। नगर परिषद द्वारा मच्छरों की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से नालियों में डाले गए तरल कीटनाशक का दुष्प्रभाव अब क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। मोहल्ला जामपुरा स्थित जैन मंदिर के सामने वाला कुआं एवं क्षेत्र के अनेकों जल स्रोत कुए जो बिल्कुल नाली के करीब स्थित है उक्त जल स्रोतों का पानी, जिसका उपयोग आसपास के हजारों लोग पेयजल के रूप में करते हैं, कीटनाशक के प्रभाव के कारण दुर्गंधयुक्त और दूषित हो गया है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि कीटनाशक नालियों के माध्यम से कुएं तक पहुंच गया, जिससे पानी का स्वाद और गुणवत्ता पूरी तरह प्रभावित हो गई है। पानी से तेज दुर्गंध आने के कारण लोग इसका उपयोग पीने के लिए नहीं कर पा रहे हैं। इससे रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कराई जाए तथा कुएं के पानी को सुरक्षित और उपयोग योग्य बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही भविष्य में मच्छर नियंत्रण के लिए ऐसे उपाय अपनाए जाएं, जिनसे पेयजल स्रोत प्रभावित न हों।
क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme