Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

दिल्ली में बारिश ने खोली नालों की सफाई की पोल, ITO से सदर बाजार तक पानी-पानी; AAP ने BJP को घेरा

Posted on August 24, 2026

Delhi Rain : नई दिल्ली में सोमवार दोपहर हुई तेज बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कई इलाकों में जलभराव ने परेशानी बढ़ा दी. ITO चौराहे पर भारी पानी भरने से लंबा जाम लग गया. मुनीरका, बदरपुर, सिकंदरपुर घोसी और एयरोसिटी में भी जलभराव की खबर है.

सड़कों से बाजार तक भरा पानी सदर बाजार में बारिश का पानी दुकानों में घुस गया. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने इससे जुड़े वीडियो साझा करते हुए दिल्ली की BJP सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के नालों की सफाई के बड़े दावे बारिश में बेनकाब हो गए हैं.

भारद्वाज ने कहा कि दुकानों में पानी भरने से व्यापारियों का सामान खराब हो रहा है और वे परेशान हैं. IMD ने बारिश जारी रहने की जताई संभावना भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश जारी रह सकती है. सोमवार दोपहर 2:30 बजे सफदरजंग में गरज के साथ बारिश दर्ज की गई और तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

रिज इलाके में भी हल्की गरज, बारिश और धुंध दर्ज की गई, जहां तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था. श्रेणी 24 घंटे में बारिश बहुत हल्की 0.1–0.25 सेमी से कम हल्की 0.25–0.75 सेमी मध्यम 0.75–3.5 सेमी भारी 3.5–7.5 सेमी बहुत भारी 7.5–12.5 सेमी अत्यंत भारी 12.5 सेमी या उससे ज्यादा इससे पहले रविवार सुबह भी दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी.

वहीं IMD ने देश के कई राज्यों में भी बारिश दर्ज होने की जानकारी दी है. हरियाणा में 12 से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, असम, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में भी भारी बारिश हुई.

Also read : Heavy Rain Alert: झारखंड-बिहार समेत 7 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अगले 5 दिनों के मौसम का हाल.

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme