दिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेप

Delhi Gangrape : दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. ग्रेटर नोएडा के परी चौक से दिल्ली के कश्मीरी गेट के बीच दौड़ती एक स्लीपर बस में 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने दरिंदगी की.

पीड़िता को रास्ते भर जान से मारने की धमकी देकर हवस का शिकार बनाया गया और फिर कश्मीरी गेट के पास सड़क पर फेंक दिया गया. यह सनसनीखेज वारदात 4 अगस्त की रात की है, जिसके खुलासे ने 2012 के निर्भया कांड की खौफनाक यादें ताजा कर दी हैं. मदद का झांसा देकर खाली बस में बैठाया पुलिस के अनुसार, 11वीं की छात्रा अपनी मां की डांट के बाद नाराज होकर घर से निकल गई थी और नोएडा के सेक्टर-63 स्थित अपनी चचेरी बहन के घर जा रही थी.

बारिश के दौरान वह गलती से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई, जहां से उसकी बहन का घर लगभग 25 किलोमीटर दूर था. वहां कोई सवारी न मिलने पर एक नीले रंग की स्लीपर बस आकर रुकी. बस के कंडक्टर संदीप और ड्राइवर कुलदीप ने उसे सेक्टर-63 छोड़ने का झांसा दिया. पीड़िता ने उन पर भरोसा किया और बस में सवार हो गई.

43 किलोमीटर तक चलती रही दरिंदगी, कहीं नहीं हुई चेकिंग यह स्लीपर बस ग्रेटर नोएडा की एक वर्कशॉप में मरम्मत के बाद वापस उत्तरी दिल्ली की पार्किंग में ले जाई जा रही थी, जिसमें कोई अन्य यात्री नहीं था. खिड़कियों पर भारी पर्दे लगे होने के कारण अंदर की हलचल बाहर नहीं दिख रही थी.

परी चौक से लेकर कश्मीरी गेट तक करीब 43 किलोमीटर के सफर में दोनों आरोपियों ने चलती बस में छात्रा से बारी-बारी दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. इस दौरान पूरी दूरी तक बस को किसी भी पुलिस चेकपोस्ट पर नहीं रोका गया. कश्मीरी गेट पर फेंककर भागे, दोनों आरोपी गिरफ्तार वारदात के बाद दरिंदों ने पीड़िता को कश्मीरी गेट के पास फेंक दिया और बस लेकर फरार हो गए.

पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर ऑटो लिया और सीधे कश्मीरी गेट थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई. उत्तरी दिल्ली की डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया कि नए आपराधिक कानूनों के तहत बिना क्षेत्राधिकार (Jurisdiction) के विवाद में पड़े तुरंत मामला दर्ज किया गया और मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई.

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बस को तिमारपुर से बरामद कर ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है. फोरेंसिक जांच में बस के अंदर से पीड़िता के बाल के नमूने भी बरामद हुए हैं. ये भी पढ़ें: हिमाचल में मानसून का कहर: दो महीने में 256 लोगों की मौत, 1200 करोड़ से ज्यादा का नुकसान.

mawafirstnews@gmail.com

Share
Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

10 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

10 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

10 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

10 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

10 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

10 hours ago