दक्षिणी दिल्ली में तीन मंजिला इमारत गिरी, मची चीख-पुकार

Delhi Building Collapse : साकेत बिल्डिंग हादसे पर एनडीआरएफ कमांडेंट सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर एनडीआरएफ की दो टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. फिलहाल मलबे में किसी जीवित व्यक्ति या बेहोश शव का कोई सुराग नहीं मिला है. इससे पहले पुलिस ने बताया था कि अब तक नौ लोगों को बचाया जा चुका है जबकि मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश के लिए कई एजेंसियों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बिल्डिंग गिरने के बाद मलबे के नीचे से लोगों की मदद के लिए चीखें सुनाई दे रही थीं. एक स्थानीय निवासी ने बताया कि हादसे के वक्त जोरदार धूल का गुबार उठा और धूल छंटने पर पता चला कि पास की एक इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई है. साकेत मेट्रो स्टेशन के पास सैदुलजाब इलाके में स्थित इस तीन मंजिला इमारत में कोचिंग सेंटर, कैफे और दफ्तर चल रहे थे, जबकि तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य जारी था.

VIDEO | Saket building collapse: NDRF Commandant Suneel Kumar Singh says, "Two teams of NDRF are working here; as of now, no trace of a live victim or an unconscious dead victim has been found." (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7 ) pic.twitter.com/K0da2SN557 — Press Trust of India (@PTI_News) May 31, 2026 तीन मंजिला इमारत पूरी तरह से ढह गई दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय और पीसीआर कर्मियों ने तीन लोगों को बचा लिया था जबकि अन्य लोगों को दमकल कर्मियों ने एनडीआरएफ की सहायता से बाहर निकाला.

दमकल अधिकारियों ने बताया कि तीन मंजिला इमारत पूरी तरह से ढह गई और बगल में अस्थायी टिन की छत वाली कैंटीन पर गिर पड़ी, जहां छात्र खाना खा कर रहे थे. करीब 100 से 150 लोग फंसे हो सकते हैं मलबे में स्थानीय लोगों ने कहा कि ढह गई इमारत के नीचे करीब 100 से 150 लोग फंसे हो सकते हैं.

परिसर में कई कैफे, कोचिंग संस्थान और कॉर्पोरेट कार्यालय थे. स्थानीय निवासी रविंद्र सिंह ने बताया कि इमारत अपेक्षाकृत नई थी और संभवतः चार-पांच साल पहले बनी थी. घटनास्थल पर मौजूद जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि बचावकर्मी अब भी मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि ढह चुकी इमारत के नीचे अब भी लगभग छह से सात लोगों के फंसे होने की आशंका है. उनके चेहरे बाहर से दिखाई दे रहे हैं और एनडीआरएफ के जवान उन्हें बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं..

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

15 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

15 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

15 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

15 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

15 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

15 hours ago