श्रीमद् भागवत महोत्सव सम्पन्न

श्रीमद् भागवत महोत्सव सम्पन्न

भानपुरा : पीपल्दा -सुजानपुरा में 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव अन्नपूर्णा मंदिर मनासा के मुख्य पुजारी पंडित घनश्याम जोशी के श्री मुख से कही गई। कथा के आयोजन में समस्त ग्रामवासियों का तन मन धन से व श्रद्धापूर्वक सहयोग प्राप्त हुआ। यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं रहा वरन यहां स्थित गौशाला में अनेक सुविधाजनक सेवाओं की व्यवस्था व भैंट के संकल्प के साथ श्री मद्भागवत गीता के धार्मिक लाभ के साथ कथा की पूर्णाहुति हुई। इस भव्य पावन आयोजन के मुख्य उद्देश्य अनुसार गौशाला में निवासरत गौमाताओं के संरक्षण हेतु घांस व रख-रखाव की आवश्यकताओं की पूर्ति करने की दृष्टी से था, जिसमें 120 ट्राली घांस, 21 हजार रुपए व गायों के घाँस को सुविधाजनक बनाने हेतु ग्रामवासियों ने चारा कुट्टी मशीन गौशाला को प्रदान की गई। प्रसिद्ध भजन गायक नीरज कुमार शास्त्री व गौशाला संचालक विजय शर्मा ने ग्रामवासियों के सहयोग पर आभार जताया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ गरोठ जनपद अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य जनों व अनेक ग्राम वासियों ने कथा श्रवण का लाभ लिया।
चित्र…श्री मद्भागवत कथा में उपस्थित श्रद्धालु व मंचासीन भागवताचार्य

श्रीमद् भागवत महोत्सव सम्पन्न