Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

त्योहारों से पहले अलर्ट: नीमच पुलिस की बलवा ड्रिल, 156 जवानों ने संभाला मोर्चा

Posted on March 20, 2026

 

*ईद-उल-फितर, नवरात्रि एवं रामनवमी को दृष्टिगत रखते हुए नीमच पुलिस की बलवा ड्रील* 

*पुलिस ने किया बलवाईयों का सामना, 05 बलवाई घायल, 156 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया बलवा ड्रील का अभ्यास*  

1- ईद-उल-फितर, नवरात्रि एवं रामनवमी के दौरान कानून व्यवस्था डयूटी को दृष्टिगत् रखते हुए नीमच पुलिस द्वारा दिनांक 20.03.2026 को किया बलवा ड्रील का अभ्यास।

2- पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया बलवा ड्रील का अभ्यास।

3- बलवाईयों को रोकने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बलवा ड्रील के दौरान किया लाठीचार्ज एवं चलाई टीयर गैस एवं गोलियॉ।

4- पुलिस बलवा ड्रील के दौरान 05 बलवाई घायल।

5- पुलिस की बलवा ड्रील में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद श्री रोहित राठौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा श्रीमति निकीता सिंह, सहित जिले के अधिकाशतः थाना प्रभारी, समस्त चौकी प्रभारी, सुबेदार पु.ला. नीमच सम्मिलित हुए।

6- बलवा ड्रील के दौरान लगभग 156 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा द्वारा भाग लिया गया।

   *पुलिस अधीक्षक नीमच श्री अंकित जायसवाल द्वारा ईद-उल-फितर, नवरात्रि एवं रामनवमी के दौरान कानून व्यवस्था को दृष्टिगत् रखते हुए जिलें के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डयूटी पर मुस्तैद रहने एवं किसी भी कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए बलवा ड्रील का निरंतर अभ्यास किये जाने संबंधी निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया द्वारा दिनांक 20.03.2026 को पुलिस लाईन कनावटी में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा की जा रही बलवा ड्रील का निरीक्षण किया गया।* 

 बलवा ड्रील के दौरान पुलिस द्वारा बलवाईयों को रोकने हेतु लाठीचार्ज किया जाकर टीयर गैस एवं गोलियों का भी उपयोग किया गया। इस दौरान 05 बलवाई भी घायल हुए। पुलिस की बलवा ड्रील के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बलवाईयों पर नियंत्रण करने हेतु लाठीचार्ज, टीयर गैस एवं गोलिया चलाने का अभ्यास किया गया। 

पुलिस की बलवा ड्रील में नगर पुलिस अधीक्षक नीमच सुश्री किरण चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद श्री रोहित राठौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा श्रीमति निकीता सिंह, थाना प्रभारी नीमचकेंट निरीक्षक निलेश अवस्थी, थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक राधेश्याम डांगी, थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव, थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक मनोज सिंह जादौन, थाना प्रभारी सिंगौली निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक शिव रघुवंशी, थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरीक्षक भीम सिंह सिसौदिया, थाना प्रभारी रामपुरा उनि विपिन मसीह, सभी चौकी प्रभारी, सूबेदार सुरेश सिसौदिया सहित कुल 156 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme