Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Posted on August 8, 2026

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मनासा सुश्री किरण आंजना ने राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग-6(4) के तहत तीन पीड़ित परिवारों को कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। कुशालपुरा निवासी संतोष यादव की जहरीले जानवर के काटने से मृत्यु होने पर उनकी वारिस पत्नी गायत्री यादव को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार अरनियाढाणी निवासी पायल पिता जेतराम की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस जेतराम पिता मांगीलाल को 4 लाख रुपये तथा अरनियाढाणी निवासी कचरीबाई पति रामचंद्र की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस रामचंद्र पिता पन्नालाल को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि तहसीलदार रामपुरा द्वारा संबंधित प्रकरण तैयार कर अनुशंसा के लिए एसडीएम मनासा को प्रस्तुत किए गए थे। प्रकरणों के परीक्षण उपरांत एसडीएम द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग-6(4) के प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme