Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

जिले के पशुओं में सघन टीकाकरण कार्य जारी

Posted on January 12, 2026

नीमच :-

नीमच जिले में राष्ट्रीय पशुधन रोग नियत्रंण कार्यक्रम के तहत 1 जनवरी से 31 जनवरी तक पशुओं में खुराड़ (खुरपका, मुँहपका) रोग नियंत्रण हेतु सघन टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। जिले के सभी 662 ग्रामों में 2 लाख 93 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जायेगा।

उपसंचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार ने बताया, कि खुराड़ रोग वायरस जनित होकर पशुओं में तेजी से फैलता है। यह बिमारी चारा, पानी तथा हवा के माध्यम से फैलती है तथा बड़े पैमाने पर पशुओ को प्रभावित करती है। उन्‍होने पशुपालकों से अनुरोध किया है, कि पशु स्वास्थ्य प्रबन्धन के लिए प्रत्येक पशु को यह निःशुल्क टीका लगवाए। ताकि पशु का स्वास्थ्य अच्छा बना रहे उसकी उत्पादन क्षमता बनी रहे और उपचार पर होने वाले खर्चों से बचा जा सके।

जिले के 662 ग्रामों में पशुओं को टीकाकरण हेतु 214 वेट एवं पेरावेट की टीमें बनाई गई जो प्रतिदिन पशुपालको के घर-घर जाकर कर टीकाकरण का कार्य कर रही है। अभी तक 21000 पशुओं में टीकाकरण किया जा चुका है। टीकाकरण उपरान्त आपके पशु की युनिक आईडी टेग नम्बर के साथ भारत पशुधन एप पर ऑनलाइन एण्ट्री की जा रही है। एन्ट्री उपरान्त एसएमएस के माध्यम से टीकाकरण एवं एप पर प्रविष्टी की पुष्टी भी भेजी जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme