Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 संपन्न

Posted on August 8, 2026

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों को प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास, प्राकृतिक संपदा एवं पर्यटन स्थलों से परिचित कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 का आयोजन शुक्रवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, नीमच में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 111 विद्यालयों की 111 टीमों के 333 विद्यार्थियों ने अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ सहभागिता की। प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में दो घंटे की लिखित परीक्षा हुई, जिसमें मध्यप्रदेश के सामान्य ज्ञान, पर्यटन, वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण, कला-संस्कृति एवं ऐतिहासिक धरोहरों से संबंधित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। लिखित परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छह टीमों का चयन द्वितीय चरण के लिए किया गया। द्वितीय चरण में चयनित छह टीमों के बीच मल्टीमीडिया क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक चले इस चरण में विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश के पर्यटन, इतिहास, कला-संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों का उत्साहपूर्वक जवाब दिया। खोर की टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान मल्टीमीडिया क्विज के बाद घोषित परिणाम में आदित्य बिड़ला सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खोर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में प्रतिभा जैन, शिवानी प्रसाद एवं अभिषेक शामिल रहे। टीम आगामी राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में नीमच जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डिकेन की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम में डिम्पल, जयश्री एवं खुशी पाटीदार शामिल रहीं। विद्यासागर पब्लिक स्कूल, भाटखेड़ी की टीम तृतीय स्थान पर रही। टीम में धर्मेन्द्र कछावा, पीयूष मालवीय एवं सुमित पाटीदार शामिल रहे। चतुर्थ स्थान पर सैफिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रतनगढ़ की टीम, पंचम स्थान पर डिवाइन पब्लिक हाईस्कूल, सिंगोली की टीम तथा षष्ठम स्थान पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जमुनिया कलां की टीम रही। चतुर्थ स्थान प्राप्त टीम में निलाक्षी कुँवर, युग सेन एवं किरण, पंचम स्थान प्राप्त टीम में मोहम्मद जुनेद, परिधि जैन एवं पलक तथा षष्ठम स्थान प्राप्त टीम में वंशिता जैन, कृतिका एवं प्रतिभा मारू शामिल रहे। विजेता टीमोंको मिलेगा निःशुल्क पर्यटन भ्रमण जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 3 दिन एवं 2 रात तथा चतुर्थ, पंचम एवं षष्ठम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 2 दिन एवं 1 रात का निःशुल्क पर्यटन भ्रमण कराया जाएगा। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों के ठहरने की व्यवस्था मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के आधिकारिक होटल एवं रिसॉर्ट्स में की जाएगी। प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश की कला, संस्कृति, इतिहास, पर्यावरण, वन्यजीव एवं पर्यटन स्थलों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के साथ ही टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अवसर मिला।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme