नीमच। पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में जिला पुलिस नीमच द्वारा जिले के युवाओं को पुलिस भर्ती के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण मे पुलिस विभाग और खेल विभाग के दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण में पुलिस भर्ती के लिये आवश्यक ईवेंट 800 मीटर दौड़, लम्बी कूद और गोला फेंक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण के साथ में प्रत्येक सोमवार को टेस्ट लिया जा रहा जिससे प्रशिक्षणार्थियों को अपने अपने स्तर की जानकारी मिलती रहे और अपनी कमियों को दूर किया जा सके।
युवाओं को एक उच्च स्तर का प्रशिक्षण मिले इसके लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा सहायतार्थ निरीक्षक मनीष गेहलोत व सूबेदार धर्मेन्द्र सिंह गौर को लगाया गया है, जो प्रशिक्षण का सुपरविजन कर रहे है। वर्तमान में पुलिस लाइन के मैदान पर लंबी कूद और गोला फेंक के लिए मैदान तैयार कर लिया गया है और 800 मीटर दौड़ के लिए ट्रेक तैयार किया जा रहा है।
जिले के सभी युवा इस सुविधा का निःशुल्क लाभ ले सकते हैं।
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…
ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…