कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाबों से उपजाऊ मिट्टी कृषकों को खेतों में डालने हेतु उपलब्ध कराने का महा-अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत मनासा की ग्राम पंचायत बरखेड़ा के ग्राम बरखेड़ी में 15 कृषकों द्वारा जे.सी.बी. मशीन एवं 12 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की सहायता से तालाब की उपजाऊ मिट्टी निकालकर अपने-अपने खेतों में डाली जा रही है। अभी तक कृषकों द्वारा इस तालाब से 700 ट्रॉली काली मिट्टी का परिवहन कर खेतों में डाला जा चुका है। ग्रामीण कृषकों द्वारा संपादित इस कार्य से शासन की किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता के बिना तालाब की जल संग्रहण क्षमता 2100 घनमीटर बढ़ चुकी है। आगामी दिनों में लगभग 1500 घनमीटर अतिरिक्त खुदाई/गहरीकरण का कार्य किया जाएगा तथा लगभग 500 ट्रॉली उपजाऊ मिट्टी और निकाली जाएगी। इससे इन 15 कृषकों की कई हेक्टेयर कृषि भूमि में उपजाऊ मिट्टी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। जिले में इस प्रकार के 400 कार्य चिन्हित कर जनभागीदारी से क्रियान्वित किए जा रहे हैं।
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…
ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…