Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

जन सहयोग से जल संवर्धन के तहत ग्वालटोली तालाब पर स्वच्छता के लिए किया श्रमदान, बदला बदला सा नजर आने लगा है ग्‍वालटोली तालाब का स्‍वरूप

Posted on March 28, 2026

विधायक, कलेक्‍टर, नपाध्‍यक्ष ने किया स्‍वच्‍छता के लिए श्रमदान

जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जनसहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय नीमच पर स्थित ग्वालटोली तालाब परन.पा. नीमच द्वारा स्‍वच्‍छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार,कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ,जिला पंचायत सी.ई.ओं. श्री अमन वैष्‍णव,ए.डी.एम. श्री बी.एस.कलेश, नपाध्‍यक्ष श्रीमती स्‍वाति गौरव चौपड़ा,पार्षदगण जनप्रतिनिधिगण,विभिन्‍न सस्‍थाओं के प्रतिनिधियों ने तालाब परिसर की साफ-सफाई के लिए श्रमदान किया गया। जन सहयोग से स्‍वच्‍छता के लिए किए गए इस श्रमदान से ग्‍वालटोली तालाब का स्‍वरूप बदला बदला सा नजर आने लगा है ।

इस अवसर पर नगरपालिका जलकल समिति सभापति श्रीमती छाया वीरेंद्र जायसवाल, एसडीएम श्री संजीव साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धार्वे, श्री पराग जैन ,पार्षद श्री हरगोविंद दीवान, पार्षद प्रतिनिधि श्री मुकेश पोरवाल, पर्यावरण मित्र संकल्प संस्था के श्री जगदीश कारपेंटर, नगर समस्‍या सुझाव ग्रुप के श्री विवेक खण्‍डेलवाल,नगरपालिका के सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया सहित नगरपालिका के कर्मचारी, नागरिकों जनप्रतिनिधियों, इंदिरा नगर एवं ग्वालटोली के रहवासियों आदि ने ग्वालटोली तालाब परिसर की साफ सफाई के लिए उत्‍साह पूर्वक श्रमदान किया और कचरा एकत्रित कर ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया।

इस मौके पर नगरपालिका नीमच द्वारा ग्वालटोली तालाब के सौंदर्यीकरण एवं गहरीकरण का कार्य का कलेक्‍टर ने अवलोकन किया और सीएमओं श्रीमती दुर्गा बामनिया को आवश्‍यक निर्देश दिए।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme