Categories: नीमच

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं 147 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 147 आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बोरदिया कलां के दुल्हेसिंह सौंधिया ने प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वे सूची में नाम शामिल कराने, कचौली की वरदीबाई ने खेत तक पहुंच मार्ग खुलवाने, केनपुरया के सूरज ने कोटवार पद पर नियुक्ति, लासूर के अशोक, कमलाशंकर एवं छगनलाल ने आवासीय पट्टा दिलाने, मनासा के मदनलाल ने भूमि पर अवैध कब्जा एवं प्रताड़ना करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई, अरनिया बोराना के गणेश कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, सेमली आंत्री के मांगूसिंह ने फसल बीमा दावा राशि का भुगतान, नीमच की आशादेवी गोयल ने भावांतर योजना की राशि दिलाने तथा बरड़िया जागीर की नंदकुंवर ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ प्रदान किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त जगेपुरमीणा के बंशीलाल, चौकड़ी के अखिलेश, आनंदपुरा के केशरसिंह, बावड़ा के परशराम पाटीदार, रेवली देवली के घनश्याम बैरवा, आंबा की मुन्नीबाई, नयाखेड़ा के हजारीलाल, जीरन के नरेंद्र कुमार, रावणरूंडी के सागरमल, बरूखेड़ा के लालाराम, रामपुरा की जयश्री, लसूड़ी तंवर के भगतपुरी, नयागांव के सत्तू धाकड़, चंद्रपुरा के श्यामलाल, नीमच सिटी के गोपाल, जमुनिया के श्यामलाल, जीरन की ममता अहिरवार, चुकनी के मोहित, केलूखेड़ा के कैलाशचंद्र पाटीदार सहित अन्य आवेदकों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी कार्रवाई करने तथा आवेदकों को राहत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम श्री पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे, सुश्री मयूरी जोक, सुश्री श्रुति भयड़िया, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरविंद डामोर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को जावद में शिविर आयोजित होगा

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत…

58 minutes ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स एवं बंधक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

बाल श्रम एवं बंधक श्रम की रोकथाम तथा जिले में श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन…

1 hour ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

19 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

19 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

19 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

19 hours ago