, ग्राम पालसोड़ा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त शिकायत पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार राजस्व विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शासकीय मार्ग से अतिक्रमण हटाकर आवागमन सुगम कराया। जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम पालसोड़ा निवासी श्री राधाकिशन पिता श्री जगन्नाथ लखारा ने शासकीय रास्ता खुलवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीमांकन एवं पंचनामा की कार्रवाई की तथा सर्वे क्रमांक 2307 तक जाने वाले शासकीय मार्ग से अतिक्रमण हटाकर रास्ता पुनः खुलवाया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा शासकीय मार्ग का निर्बाध उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा।
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…
ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…