Categories: नीमच

घर में सो रहे 14 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, मौत से क्षेत्र में फैली सनसनी

**रामपुरा। थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घर में सो रहे 14 वर्षीय बालक अली पिता इरफ़ान की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालक अली रात के समय अपने घर में सो रहा था, तभी उसे जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों को घटना की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया। परिजन बालक को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद बालक की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया परंतु जिला चिकित्सालय जाते वक्त रास्ते में अली ने दम तोड़ दिया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया
प्राथमिक जानकारी के अनुसार थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।**

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

//सफलता की कहानी//             प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत ने बढ़ाया व्यवसाय, परिवार को मिला आर्थिक संबल

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनकर उन्हें अपने व्यवसाय…

6 hours ago

द फूड टॉक कैफे में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिलने पर प्रकरण दर्ज

नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश तथा जिला कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर के…

6 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर “नमो युवा शक्ति” में दिखा महिला शक्ति का उत्साह

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17…

6 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण…

7 hours ago

कलेक्टर ने रेडक्रॉस परिसर में चल रहे जीर्णोद्वार कार्य का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को रेडक्रॉस परिसर स्थित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र…

7 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस परिसर में एनसीडी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा…

7 hours ago