मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सभी खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 23 जुलाई से प्रारंभ खेलों में भारतीय खिलाड़ी, निश्चित ही अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रतिभा, अनुशासन और अथक परिश्रम से भारत का गौरव विश्व मंच पर प्रतिष्ठित करेंगे।
हमारे 140 करोड़ देशवासियों को भी यही विश्वास है। उनकी भी शुभकामनाएं खिलाड़ियों के साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे चैंपियन ग्लासगो में 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में देश का मान बढ़ाने और तिरंगा लहराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार ग्लासगो में 126 भारतीय एथलीट, 13 खेल विधाओं और 113 स्पर्धाओं में अपनी मजबूत चुनौती पेश कर रहे हैं।
राष्ट्रमंडल खेल : 2026 स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 की अवधि में आयोजित हो रहे हैं। एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, वेटलिफ्टिंग, और विभिन्न पैरा-स्पोर्ट्स जैसे इवेंट्स में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…
ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…