मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत के खिलाड़ियों ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में अपने अद्भुत प्रदर्शन से सम्पूर्ण राष्ट्र का मस्तक गर्व से ऊँचा कर दिया है। देशवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। भारतीय खिलाड़ियों ने 39 पदक जीते, जिनमें 13 स्वर्ण शामिल हैं, यह गौरवशाली उपलब्धि हमारे खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और अथक परिश्रम का परिणाम है।
खिलाड़ियों ने भारत का परचम लहराया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी पदक विजेताओं, कोच और भारतीय दल के अन्य सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों के प्रति बढ़ता प्रोत्साहन, आधुनिक खेल अवसंरचना और खिलाड़ियों को मिल रहा निरंतर सहयोग भारत को नई खेल शक्ति के रूप में स्थापित कर रहा है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हमारे ऊर्जावान खिलाड़ी आगे भी इसी उत्साह के साथ तिरंगे का मान बढ़ाते रहेंगे।
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…
ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…