ग्राम पंचायत की मनमानी से परेशान किसान राधेश्याम ने दी आत्मदाह की चेतावनी:,कलेक्टर की जनसुवाई में हुई शिकायत

ग्राम पंचायत की मनमानी से परेशान किसान राधेश्याम ने दी आत्मदाह की चेतावनी,कलेक्टर की जनसुवाई में हुई शिकाय

नीमच। तहसील मनासा के ग्राम पावटी निवासी किसान राधेश्याम पिता लाला गायरी ने जिला प्रशासन को एक गंभीर शिकायत पत्र सौंपते हुए ग्राम पंचायत पावटी की मनमानी का खुलासा किया है। राधेश्याम ने आरोप लगाया कि जब वे जून 2023 में पारिवारिक शोक के चलते गांव से बाहर थे, तब ग्राम पंचायत द्वारा उनकी निजी कृषि भूमि पर अवैध रूप से जेसीबी मशीन से सड़क बना दी गई।किसान का कहना है कि उनकी उपजाऊ, सिंचित कृषि भूमि सर्वे नंबर 87 (0.38 हेक्टेयर) और 89 (0.09 हेक्टेयर) में आती है, जहां बिना उनकी सहमति के 40 मीटर लंबी और 10 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया गया। जब वे वापस लौटे और 6 जून 2023 को खेत पर पहुंचे, तो उन्हें इस अवैध निर्माण का पता चला। विरोध करने पर सरपंच और सचिव ने जानकारी के अभाव का बहाना बनाते हुए जल्द ही सड़क हटाने और मिट्टी भरने का झूठा आश्वासन दिया।किसान ने बताया कि एक साल बीत जाने के बावजूद पंचायत द्वारा कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। इसके चलते खेत में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे फसलें नष्ट हो रही हैं और परिवार के समक्ष भूखमरी की नौबत आ गई है। इससे आहत होकर राधेश्याम ने कई बार कलेक्टर, एसडीएम और तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक-हार कर राधेश्याम ने अब चेतावनी दी है कि यदि अगले आठ दिनों में उनकी जमीन से सड़क हटाकर खेत की मूल स्थिति बहाल नहीं की गई, तो वे अपने परिवार सहित कलेक्टर कार्यालय में आत्मदाह करेंगे। उन्होंने इस घटना की समस्त जिम्मेदारी प्रशासन और पंचायत अधिकारियों पर डाली है।यह मामला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ओर सरकार किसानों की भलाई की बात करती है, वहीं दूसरी ओर एक किसान की पुकार को महीनों से अनसुना किया जा रहा है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह प्रशासनिक लापरवाही एक बड़ी त्रासदी का कारण बन सकती है।
मोजा पटवारी कन्हिया लाल धनगर ने कहा की शिकायतकर्ता द्वारा आवेदन एसडीएम न्यायालय में किया गया है मेरे द्वारा मौके का पंचनामा बनाकर रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को प्रस्तुत की है।

इस संदर्भ में सरपंच गोपाल धनगर ने बताया कि गांव पावटी में सुदूर सड़क योजना के तहत पुराने नक्शे के आधार पर सड़क का निर्माण किया गया है, निर्माण के दौरान शिकायतकर्ता राधेश्याम के पुत्र भी मौके पर मौजूद थे जिनकी सहमति सड़क निर्माण में थी ग्राम पंचायत द्वारा किसान राधेश्याम की जमीन को सड़क में नहीं लिया गया है और यदि किसी प्रकार का विवाद है तो वह सड़क और खेत की नपती करवा कर अपनी खेत की जमीन पर खेती करने के अधिकारी हैं पंचायत को इस मामले में किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है।यह प्रकरण 2 वर्ष से न्यायलय में प्रचलित भी है।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

//सफलता की कहानी//             प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत ने बढ़ाया व्यवसाय, परिवार को मिला आर्थिक संबल

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनकर उन्हें अपने व्यवसाय…

3 hours ago

द फूड टॉक कैफे में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिलने पर प्रकरण दर्ज

नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश तथा जिला कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर के…

3 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर “नमो युवा शक्ति” में दिखा महिला शक्ति का उत्साह

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17…

3 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण…

4 hours ago

कलेक्टर ने रेडक्रॉस परिसर में चल रहे जीर्णोद्वार कार्य का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को रेडक्रॉस परिसर स्थित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र…

4 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस परिसर में एनसीडी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा…

4 hours ago