श्रीमती राठोर का निधन
पत्रकार अशोक राठोर भागचंद कि पुज्य माताजी श्रीमती भागवती बाई राठोर का 82 वर्ष कि आयु में अस्वस्थता के चलते निधन

भानपुरा: स्थानीय राठोर समाज के वरिष्ठ रोडमल राठोर मुनीमजी कि धर्मपत्नी व पत्रकार अशोक राठोर भागचंद कि पुज्य माताजी श्रीमती भागवती बाई राठोर का 82 वर्ष कि आयु में अस्वस्थता के चलते निधन हो गया अंतिम संस्कार 19 जनवरी को भानपुरा मुक्ति धाम पर किया गया अंतिम यात्रा में पुर्व विधायक देवीलाल धाकड़, अभिभाषक रासबिहारी द्विवेदी,प्रेस क्लब अध्यक्ष लालचंद रुद्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार अनिल नाहर, भाजपा मण्डल महामंत्री अनिल राठोर, राठोर समाज अध्यक्ष मंगल राठोर,हारे का सहारा समिति के संरक्षक मुकेश किशन राठोर, अनंत चोरड़िया, राकेश शर्मा,कमल राठोर, आलोक कसेरा,केलाश राठोर,राकेश सेन,खोजिम भाई बोहरा,सहित सेकंडों गणमान्य नागरिक व समाजजन शामिल हुए व श्रीमती राठोर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कि,श्रीमती भागवती बाई राठोर भानपुरा में सुबह निकलने वाली प्रभातफेरी कि सबसे प्रमुख सदस्य थीं जब तक स्वस्थ रही नगर के सभी मंदिरों के दर्शन करना यह उनकी देनिक जीवन का कार्य था प्रेस क्लब भानपुरा, रेडीमेड कपड़ा व्यापारी संघ,सहित नगर कि अनेक सामाजिक संस्थाओं व गणमान्य नागरिकों ने श्रीमती राठोर के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कि।





