गाजियाबाद की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कई मंजिल तक फैली लपटें

Ghaziabad Fire: अग्निशमन विभाग के अनुसार, गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की 11वीं मंजिल पर सुबह करीब 8:50 बजे आग लगी. जो तेजी से फैलकर कई अन्य मंजिलों के फ्लैटों तक पहुंच गई. अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया, हालांकि पूरी तरह से आग बुझाने के प्रयास जारी हैं.

राहत और बचाव अभियान में दमकल की गई गाड़ियों को लगाया गया आग पर काबू पाने के लिए वैशाली, साहिबाबाद और नोएडा समेत आसपास के क्षेत्रों से एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. #WATCH | Uttar Pradesh: Firefighting operations underway after a massive fire broke out at Gaur Green Avenue in Abhay Khand, Indirapuram, Ghaziabad pic.twitter.com/KuS6WdV1tA — ANI (@ANI) April 29, 2026 इमारत में फंसे कई लोगों को बचाया गया इमारत में फंसे कई निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें एक बुजुर्ग व्यक्ति भी शामिल थे, जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे.

अग्निशमन कर्मियों ने उन्हें स्ट्रेचर के जरिए बाहर निकाला. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच जारी है. स्थानीय ने क्या बताया? गौर ग्रीन एवेन्यू के रहने वाले अजय शर्मा ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा- ऊपरी मंजिल पर आग लग गई थी. हमने आग बुझाने का सिस्टम लगवाया हुआ था.

RWA ने अभी-अभी आग बुझाने का एक नया सिस्टम लगवाया था. यह बहुत बढ़िया काम कर रहा है. पाइप एक बॉक्स के अंदर था, इसलिए लोग समझ नहीं पा रहे थे कि इसे कैसे खोलें या क्या करें. मैंने कहा, इतना सोचने का समय नहीं है. मैंने जल्दी से शीशा तोड़ा और पाइप बाहर निकाल लिया.

कोई घायल नहीं हुआ. ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना, तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस के पार.

mawafirstnews@gmail.com

Share
Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

11 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

11 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

11 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

11 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

11 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

11 hours ago