Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

गर्भवती महिला से बार-बार करता रहा दुष्कर्म, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव; पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

Posted on August 24, 2026

गुजरात के बनासकांठा जिले में 30 वर्षीय गर्भवती महिला से कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म, मारपीट और धर्मांतरण के लिए दबाव डालने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आरोपी के दो भाइयों और चाचा की तलाश जारी है. महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

मुख्य आरोपी अख्तरशाह फकीर गिरफ्तार पुलिस उपाधीक्षक सी.एल. सोलंकी ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी अख्तरशाह फकीर को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके भाई आरिफ रजबशाह फकीर और इलियास रजबशाह फकीर तथा चाचा सलीमशाह फकीर को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है.

20 अगस्त को दर्ज हुई FIR पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों के खिलाफ 20 अगस्त को धानेरा थाने में मामला दर्ज किया गया था. महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पिछले महीने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. उसने यह भी आरोप लगाया कि उस पर अपना धर्म बदलने के लिए दबाव बनाया गया.

स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के नाम पर महिला के करीब आया आरोपी एफआईआर के मुताबिक, महिला उस समय पांच महीने की गर्भवती थी. उसका पति उससे अलग रहता है. इसी दौरान पति का परिचित अख्तरशाह फकीर उसके संपर्क में आया. महिला के अनुसार, अख्तरशाह ने कहा था कि उसके दादा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के लिए ‘तांत्रिक’ उपाय बता सकते हैं.

पहले भी दर्ज हुआ था यौन उत्पीड़न का मामला महिला ने अप्रैल में पालनपुर ईस्ट थाने में अख्तरशाह फकीर और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अख्तरशाह और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था. बेटियों के अपहरण और जान से मारने की धमकी का आरोप महिला ने आरोप लगाया कि अप्रैल में दर्ज मामले में फरार आरिफ और इलियास ने उसे जान से मारने और उसकी बेटियों का अपहरण करने की धमकी दी.

महिला के मुताबिक, इसी दबाव के कारण उसे गुजरात उच्च न्यायालय के समक्ष हलफनामा दाखिल कर समझौता करने के लिए मजबूर होना पड़ा. जेल से बाहर आने के बाद फिर साथ रहने का दावा एफआईआर के अनुसार, 16 जून को अख्तरशाह फकीर और उसके चचेरे भाइयों के जेल से रिहा होने के बाद महिला और अख्तरशाह धानेरा तालुका के एक गांव में रहने लगे.

महिला का आरोप है कि गर्भवती होने के बावजूद अख्तरशाह उसके साथ दुष्कर्म और मारपीट करता रहा. दूसरे पुरुषों से फोन पर बात कराता था महिला ने आरोप लगाया कि अख्तरशाह उस पर फोन के जरिए दूसरे पुरुषों से संपर्क करने का दबाव डालता था. शिकायत के मुताबिक, इस दौरान उसके साथ लगातार मारपीट और उत्पीड़न किया गया.

दुष्कर्म और धर्मांतरण कानून के तहत केस पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा गुजरात धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं.

पुलिस फरार तीन आरोपियों की तलाश कर रही है. Also read : VIDEO: गुरुग्राम में सड़कों पर पानी ही पानी, कतार में खड़ी स्कूल बसें; अंदर बैठे बच्चे देखते रहे जलभराव का मंजर.

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme