गरबों में शपथ लेकर दिया जा रहा है शत प्रतिशत मतदान का संदेश

नीमच। कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला नीमच दिनेश जैन एवं नोडल अधिकारी स्‍वीप प्‍लान व सीईओं जिला पंचायत गुरूप्रसाद के निर्देशन में विधानसभा चुनाव 2023 के मतदाता जागरूक्‍ता अभियान अंतर्गत म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा सामाजिक संगठनों के साथ नवरात्री के अवसर पर आयोजित हो रहे गरबों में शपथ लेकर शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया जा रहा  है। इसी क्रम में धनेरिया रोड स्थित श्री शक्ति नगर विस्‍तार में समपर्ण फाउण्‍डेशन के सहयोग से गरबा संग मतदाता जागरूकता का संदेश देते हुए कॉलोनी के सभी रहवासियों ने प्रत्‍येक निर्वाचन मतदान की शपथ ली एवं सभी मातृ शक्तियों ने अपने हाथों में मतदाता जागरूकता संदेश की तख्‍तियॉ लेकर अन्‍य लोगो को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया। आयोजन में जन अभियान परिषद के जिला समन्‍वयक वीरेन्‍द्र सिंह ठाकुर द्वारा भी मतदान करने के लिए सभी को मार्गदर्शन दिया गया एवं पवन कुमरावत सभी को मतदान की शपथ दिलाई गयी। कॉलोनी के वरिष्‍ठ समाजसेवी गोपाल नरेला, दिनेश सैनी, प्रदीप राव, रविन्‍द्र शर्मा, एडवोकेट विश्‍वास चंदेल, विनोद कोटक  सामाजिक कार्यकर्ता बंटी पाल, ऋषभ पाल, गौरव सैनी, हनी मनचंदा, कपिल सैनी का सराहनीय सहयोग प्राप्‍त हुआ।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को जावद में शिविर आयोजित होगा

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत…

59 minutes ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स एवं बंधक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

बाल श्रम एवं बंधक श्रम की रोकथाम तथा जिले में श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन…

1 hour ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

19 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

19 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

19 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

19 hours ago