Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

गंगा में डूब रहे 30 दिन के मासूम समेत 10 बांग्लादेशियों की BSF ने बचायी जान

Posted on September 13, 2026

BSF Jawans Rescue 10 Bangladeshi: मालदा में गंगा नदी के तेज बहाव के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने 30 दिन के मासूम समेत 10 लोगों की जिंदगी बचायी है. बचाये गये लोगों में 3 बच्चे, 3 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं. सबसे ज्यादा चिंता उस वक्त बढ़ गयी, जब जवानों को पता चला कि बचाये गये लोगों में 30 दिन का एक नवजात भी है और उसकी हालत बेहद गंभीर है.

बिना देरी किये जवानों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया भारतीय सीमा की सुरक्षा करने वाले जवानों ने मौके पर ही बच्चे को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया. बिना देरी किये उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया. समय पर अस्पताल पहुंचाये जाने और इलाज मिलने से बच्चे की हालत में सुधार हुआ.

इलाज के बाद नवजात को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गयी. खंडुआ बॉर्डर आउटपोस्ट के पास हुई घटना घटना पश्चिम बंगाल के मालदा सेक्टर में खंडुआ बॉर्डर आउटपोस्ट के पास की है. यहां गंगा में तेज बहाव के बीच एक नाव पलट गयी और उसमें सवार 10 बांग्लादेशी नागरिक पानी में डूबने लगे.

जैसे ही सीमा पर तैनात 71वीं बटालियन BSF के जवानों की नजर इन लोगों पर पड़ी, उन्होंने बिना समय गंवाये रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. ये भी पढ़ें: बांग्लादेशी मवेशी तस्करों का दुस्साहस, बीएसएफ कांस्टेबल का किया अपहरण! तेज धारा में जवानों लगा दी जान की बाजी तेज धारा और मुश्किल हालात के बावजूद BSF जवानों ने एक-एक करके सभी 10 लोगों को पानी से बाहर निकाला.

इस पूरे ऑपरेशन में बच्चों और महिलाओं को प्राथमिकता दी गयी. BSF ने जिन लोगों को डूबने से बचाया, वे सभी बांग्लादेशी नागरिक थे. सभी बांग्लादेशियों को बीजीबी को सौंपा रेस्क्यू और जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सभी 10 बांग्लादेशी नागरिकों को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश यानी BGB को सौंप दिया गया.

मालदा का यह घटनाक्रम सिर्फ एक रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं है. यह उस मानवीय जिम्मेदारी की भी तस्वीर है, जिसे सीमा पर तैनात जवान मुश्किल परिस्थितियों में निभाते हैं..

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme