Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

खिमला पावर प्लांट में दर्दनाक हादसा: एलएनटी के सुपरवाइजर की मौत, मुआवजे व सुरक्षा मांगों को लेकर हंगामा

Posted on March 28, 2026

खिमला पावर प्लांट में दर्दनाक हादसा: एलएनटी के सुपरवाइजर की मौत, मुआवजे व सुरक्षा मांगों को लेकर हंगामा

**रामपुरा क्षेत्र स्थित खिमला पावर प्लांट में एक दर्दनाक हादसे में एलएनटी कंपनी के सुपरवाइजर की मौत हो गई। मृतक की पहचान एहसान उल हक (25 वर्ष), निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है, जो प्लांट में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था।
बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम वह प्लांट की करीब 6 मंजिला ऊंची दीवार पर प्लेट ठीक करने के लिए चढ़ा था। इसी दौरान वहां सुरक्षा के लिए सेफ्टी जाली नहीं होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

**घटना के बाद शुक्रवार सुबह कंपनी के कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। मजदूरों ने काम बंद कर दिया और प्लांट परिसर में जमकर हंगामा किया। इस दौरान तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई। कर्मचारी मुआवजा, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और सिक्योरिटी बढ़ाने की मांग को लेकर अड़े रहे।
सूचना मिलते ही रामपुरा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मजदूरों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई और मांगों पर विचार का आश्वासन दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ।
पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के शव का रामपुरा अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और उसे उसके गृह राज्य पश्चिम बंगाल भेजा गया है।****

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme