Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

खबर का हुआ असर नगर परिषद ने लिया तुरंत संज्ञान छोटे तालाब में चला स्वच्छता अभियान

Posted on January 10, 2026

मालवा फर्स्ट मिडिया द्वारा रामपुरा नगर की धर्म और आस्था के केंद्र जगदीश मंदिर के समीप स्थित छोटा तालाब में व्याप्त गंदगीअव्यवस्थित सफाई व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी को लेकर प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी के एल सूर्यवंशी के दिशा निर्देशन में अधिकारियों ने शनिवार को जाम सागर छोटा तालाब में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया।

/wp-content/uploads/video_20260110_112400.mp4

इस अभियान के तहत छोटा तालाब परिसर में जगदीश मंदिर के समीप सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा-करकट हटाया गया, जिससे ये क्षेत्र साफ-सुथरे हो गए। आज प्रातः काल ही नगर परिषद का पूरा स्वच्छता अमला छोटा तालाब अपने दल बल के साथ पंहुचा

/wp-content/uploads/video_20260110_111851.mp4

सफाई अभियान में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के एल सूर्यवंशी के दिशा निर्देश पर स्वच्छता प्रभारी संतोष सोलंकी द्वारा मौके पर पहुंचकर स्वच्छता दरोगा जाफर बेग राम सिंह चंद्रावत भास्कर राव शिंदे आरिफ खान सहित जेसीबी ट्रैक्टर ट्रॉली स्वच्छता मित्रो की टीम लगाई गई। टीम ने पूरे क्षेत्र में सघन स्वच्छता अभियान चलाया, कूड़ा उठाया और सार्वजनिक स्थानों को पूरी तरह साफ किया।

जगदीश मंदिर के ही समीप बर्तन व्यवसायी सुरेश मांदलिया ने बताया कि मालवा फास्ट की प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई और कूड़ा कचरा हटाकर पूरे क्षेत्र को साफ कराया गया। उन्होंने कहा कि इस कदम से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है।

*नगर के स्वच्छता प्रभारी संतोष सोलंकी* ने

जानकारी दी कि विशेष अभियान के कारण जगदीश मंदिर छोटा तालाब पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके चलते उक्त स्थानभी स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके चलते उक्त स्थान साफ-सुथरे हो गए हैं। इससे आमजन को स्वच्छ वातावरण मिला है।
नगर परिषद क्षेत्र वासियों से निवेदन करती है कि अगर नगर वासी छोटे तालाब की गरिमा को ध्यान में रखते हुए अपनी गंदगी एवं कचरा छोटे तालाब में ना डाले तो यह स्थिति निर्मित नहीं हो क्षेत्रवासी अपने घर से निकलने वाला कचरा कचरा वाहन में ही डालें

सांसद प्रतिनिधि विजय दानगढ़ ने इस पहल की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि गंदगी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ऐसे अभियानों को सप्ताह में कम से कम एक बार नियमित रूप से चलाया जाना चाहिए।

रहवासियो का कहना है कि जब तक सफाई व्यवस्था नियमित नहीं होगी, तब तक उक्त स्थान को पूरी तरह स्वच्छ बनाए रखना एक चुनौती रहेगा। नियमित सफाई होती रहेगी तो रहवासियो में भी जागरूकता बनी रहेगी

मिडिया की लगातार रिपोर्टिंग के कारण स्थानीय समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए हैं। कस्बे के लोगों ने प्रशासन की तत्परता और मीडिया की भूमिका दोनों की सराहना की है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme