Categories: नीमच

खनिज राजस्व प्राप्ति एवं अवैध उत्खनन परिवहन पर कार्रवाई में नीमच जिला संभाग में प्रथम

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन की कार्यवाहीयों एवं राजस्व प्राप्ति में नीमच जिला उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान पर रहा है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले ने अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। साथ ही राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नीमच जिला उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान पर रहा है। जिला खनिज अधिकारी श्री गजेन्द्रसिंह डावर ने बताया कि अवैध परिवहन, अवैध उत्खनन एवं अवैध भण्डारण पर की गयी कठोर कार्यवाहीयों से वर्ष 2025-26 में खनिज विभाग द्वारा विगत 05 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दियाहै। जिले में वर्ष 2020-21 में अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण के कुल 136 प्रकरण, वर्ष 2021-22 में 171 प्रकरण, वर्ष 2022-23 में 180 प्रकरण, वर्ष 2023-24 में 173 प्रकरण, वर्ष 2024-25 में 227 प्रकरण दर्ज किये गये। जबकि वर्ष 2025-26 में अवैध परिवहन, अवैध उत्खनन एंव अवैध भण्डारण के सर्वाधिक वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज 231 प्रकरणों में 1.82 करोड अधिरोपित कर 1.66 करोड जमा कराये गये है। जो कि विगत 05 वर्षों में सर्वाधिक है। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में खनिज विभाग द्वारा 55.84 करोड राजस्व की वसूली कर राजस्व प्राप्ति में उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान पर रहा। उक्त उल्लेखनीय कार्यवाहीयों में प्रभारी खनि निरीक्षक श्री सुनील जाधव एवं खनिज अमले का विशेष योगदान रहा

mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

11 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

11 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

11 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

11 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

11 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

11 hours ago