कैलाश विजयवर्गीय के बेटे का BJP ने काट दिया टिकट, ‘बल्ला कांड’ से नाराज थी पार्टी

ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की है। भाजपा ने इस लिस्ट में 92 कैंडिडेट को चुनावी समर में उतारा है। भाजपा  के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय का टिकट कट गया है। आकाश इंदौर-3 विधानसभा सीट से विधायक हैं। ऐसे में अब सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर क्यों भाजपा ने आकाश विजयवर्गीय का टिकट काट दिया। क्या पार्टी नेतृत्व ‘बल्ला कांड’ से नाराज थी? आइए समझते हैं…

जेपी नड्डा से की थी अपील

आगामी मध्य प्रदेश चुनाव में भाजपा ने दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 सीट से मैदान में उतारा है। बीते दिनों कैलाश विजयवर्गीय ने यह बताया था कि उनके बेटे ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक लेटर लिखा है। लेटर में आकाश विजयवर्गीय ने उन्हें टिकट दिए जाने पर विचार नहीं करने का अनुरोध किया है। बता दें कि फिलहाल आकाश विजयवर्गीय इंदौर-3 से विधायक हैं। आकाश की जगह भाजपा ने राकेश गोलू शुक्ल को चुनावी मैदान में उतारा है।

‘बल्ला कांड’ से नाराज थी पार्टी

दरअसल, साल 2019 में आकाश विजयवर्गीय ‘बल्ला कांड’ को लेकर सुर्खियों में थे। इंदौर के एक जर्जर मकान पर नगर निगम कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान विधायक आकाश विजयवर्गीय अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और वहां मौजूद अधिकारी को बल्ले (क्रिकेट बैट) से पीटने लगे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि बाद में सुनवाई के दौरान अधिकारियों ने यह बयान दिया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भाजपा नेतृत्व इससे बहुत नाराज थी। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आकाश विजयवर्गीय का टिकट ‘बल्ला कांड’ की वजह से कटा है।

यह भी पढ़िए: MP में BJP ने 92 उम्मीदवारों का किया ऐलान, सिंधिया पर सस्पेंस खत्म

लेटर लिखने पर पिता ने की बेटे की तारीफ

बीते दिनों कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवारवाद के खिलाफ हैं। जैसे ही मुझे टिकट मिला वैसे ही उन्होंने (आकाश विजयवर्गीय ने) जेपी नड्डा जी को एक लेटर लिखा। उन्होंने यह अपील की कि उन्हें टिकट देने पर विचार नहीं किया जाए। उन्होंने मुझसे पूछे बिना यह लेटर लिखा। इसके लिए मैं उनकी तारीफ करूंगा।’

Source link

mawafirstnews@gmail.com

Share
Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

6 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

6 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

6 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

6 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

6 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

6 hours ago