Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

कार मिली, सवार गायब… रामबन में आखिर कौन थे नाके से भागने वाले संदिग्ध लोग?

Posted on August 7, 2026

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शुक्रवार (7 अगस्त) उस समय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं, जब श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही एक कार चंदरकोट पुलिस चौकी पर रुकने के बजाय आगे निकल गई. घटना के बाद पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया.

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह की है. पुलिसकर्मियों ने कार को रुकने का संकेत दिया था, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और नाशरी की ओर चला गया. पूरे जिले में शुरू हुआ तलाशी अभियान घटना के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सीआरपीएफ और सेना के जवान मौके पर पहुंचे और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ आसपास के रास्तों पर जांच बढ़ा दी गई.

कई जगहों पर नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी ली गई और आने-जाने वाले लोगों की पहचान भी जांची गई. दलवास लिंक रोड पर मिली कार लंबी तलाशी के बाद पुलिस ने संबंधित कार को रामबन जिले के दलवास लिंक रोड पर खोज लिया. वाहन को जब्त कर लिया गया है. हालांकि, कार में कौन लोग सवार थे और उन्होंने पुलिस चौकी पर वाहन क्यों नहीं रोका, इसका अभी पता नहीं चल पाया है.

?ref_src=twsrc%5Etfw”> सवार लोगों की तलाश जारी पुलिस ने कार में सवार लोगों की पहचान और उनके ठिकाने का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. अधिकारी यह भी पता लगा रहे हैं कि चौकी पर जांच से बचने की वजह क्या थी. जांच में आपराधिक गतिविधि से लेकर सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

रामबन में बढ़ाई गई सुरक्षा एहतियात के तौर पर रामबन जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी निगरानी और वाहनों की जांच तेज कर दी गई है. एनएच-44 कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला अहम मार्ग है. सुरक्षा एजेंसियां इस रास्ते पर नियमित रूप से वाहनों की जांच और पहचान सत्यापन करती हैं.

हाल के दिनों में बढ़ी निगरानी जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों और हाल की सुरक्षा घटनाओं को देखते हुए संवेदनशील जिलों में पहले से ही अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. पुलिस, सेना और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने खासकर राजमार्गों और सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाई है.

फिलहाल मामले की जांच जारी है. Also Read: NEET पेपर लीक: CBI चार्जशीट में खुलासा, पैसों के बदले प्रश्नपत्र, गारंटी में रखे गए सर्टिफिकेट और ब्लैंक चेक.

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme