कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह ने लिया जनता का आशीर्वाद, जवाहर नगर में नागरिकों ने किया भावभीना स्वागत, गांवों में अपार समर्थन

नीमच। विधानसभा नीमच के कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर ने जनसम्पर्क प्रारंभ कर दिया है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में उन्हें जनता अपार स्नेह और आशीर्वाद दे रही है।
शुक्रवार प्रातः नीमच के जवाहर नगर में साईं मंदिर से श्री गुर्जर ने जनसम्पर्क प्रारंभ किया। जवाहर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए उन्होंने जवाहर नगर विस्तार तक सघन जनसंपर्क कर बुजुर्गों, मातृशक्ति का आशीर्वाद लिया। युवाओं ने श्री गुर्जर का भावभीना स्वागत किया, कई जगह स्वागत स्वरूप गुर्जर को साफे बांधे गये।

नगरीय क्षेत्र में प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर के साथ कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ओम शर्मा, देवेंद्र परिहार, ब्लॉक अध्यक्ष मोनू लोक्स, मुकेश कालरा, पार्षद योगेश प्रजापति, हरगोविंद दीवान, अशोक मोदी, विकास शिंदे, मनीष जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं वार्डवासी मौजूद रहे।
श्री गुर्जर ने दोपहर में गांव अरनिया, तेलनखेड़ी, निपानिया, सेमली चंद्रावत, सेमली चक, मानपुरा आदि गांवों में जनसम्पर्क किया। गांवों में ग्रामीणों ने एक ही नारा बुलंद किया, अबकी बार बदलाव जरूरी है।

जिस भी गांव में गुर्जर पहुंचे उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया गया। गांवों में जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह के साथ ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत पाटीदार, रमेश राजोरा, दिनेश गुर्जर, पप्पूलाल गुर्जर, समरथ कुमावत सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर आज इन गांवों में पहुंचेंगे-
नीमच विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर 28 अक्टूबर प्रातः 8.30 बजे पिपलियाबाग, 9 बजे लखमी, 9.30 बजे लांछ, 10 बजे दलावदा, 10.30 बजे भीमाखेड़ी,  10.45 पिपलिया गुर्जर, 11 बजे पावटी, 11.30 बजे सोकड़ी, 12 बजे पिराणा, 12.30 बजे बम्बोरी, 1 बजे बम्बोरा, 2 बजे अरनिया चंदेल, 2.30 बजे महुडिया, 3 बजे धामनिया, 3.30 बजे झांजरवाड़ा, 4 बजे सोनियाना, 4.30 बजे ग्वालदेविया, 5 बजे राबड़िया, 5.30 बजे हरनावदा, 5.45 बजे केरी, 6 बजे कराड़िया महाराज, 6.30 बजे ग्वालतालाब, 7 बजे दलपतपुरा, 7.30 बजे अघोरिया, और 8 बजे बरखेड़ा गुर्जर में जनता का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे।

mawafirstnews@gmail.com

Share
Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

10 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

10 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

10 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

10 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

10 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

10 hours ago