नीमच। कराते चैंपियनशिप प्रतियोगिता में 54 मेडल जीत कर नीमच बना चैंपियन, लौटने पर किया सम्मान, एथिक भारत कराते अकैडमी भारत के तत्वाधान में 5 से 23 आयु वर्ग के कराटे खिलाडि़यों की छठी राष्ट्रीय ओपन आमंत्रण कराटे चैंपियनशिप 2023 प्रतियोगिता का आयोजन 2 व 3 दिसंबर को बाली शांतिकुंज रोड स्थित एस पी यु कॉलेज खेल मैदान फालना राजस्थान पर आयोजित किया गया। कराटे कोच प्रतियोगिता टीम मैनेजर मीरा थापा ने बताया कि प्रतियोगिता में नीमच जिले से कोच जसप्रीत सिंह ,संस्कार शर्मा के मार्गदर्शन में काता कुमिते के 25 खिलाड़ी चयनित किए गए थें।
मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह जायसवाल ने बताया की नीमच जिले के खिलाडि़यों द्वारा राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए। काता, कुमिते व टीम काता वर्ग के संघर्षमय मुकाबले में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद 54 मेडल जीत कर वापस लौटने की प्रसन्नता के उपलक्ष्य में सभी खिलाडि़यों का खेल प्रेमियों एवं वरिष्ठ नागरिकों एवं खिलाडि़यों के परिजनों द्वारा सम्मान किया गया । खिलाडि़यों ने 19 गोल्ड, 22 सिल्वर और 13 ब्रांज मेडल जीतकर नीमच की लाल माटी का नाम पूरे देश में गौरव बढ़ाया और ऑल ओवर चैंपियनशिप विजेता बने।
तेनसिनकान एसोसिएशन मध्य प्रदेश एवं करते डेवलपमेंट एसोसिएशन जिला इकाई नीमच के अध्यक्ष समाजसेवी अशोक अरोरा ने सभी खिलाडि़यों की सफलता पर उनके परिश्रम और मेहनत को सफलता का श्रेय दिया। और सभी खिलाडि़यों के प्रयास को सम्मान योग्य कदम बताया। इनरव्हील अध्यक्ष रजिया अहमद, तकनीकी निदेशक अशफाक अहमद, उपाध्यक्ष दीपक थापा, कोषाध्यक्ष पवन कुमरावत व सह सचिव प्रकाश परदेसी ने सभी खिलाडि़यों को मेडल जीतने पर कहा कि खिलाड़ी और अधिक परिश्रम करें और खेल जगत में और सफलता की ऊंचाई प्राप्त करें। और अपने माता-पिता का गोरव बढ़ाए।
इसमें 12 बालक और 13 बालिकाएं शामिल है। सभी खिलाड़ीयों का नीमच रेल्वे स्टेशन पर खिलाडि़यों के परिजनों द्वारा माला पहनाकर प्रतियोगिता में विजयी होकर आगमन पर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया ।
#कराते चैंपियनशिप , #कराते चैंपियनशिप
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…
ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…